फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Farmer died due to grip of high tension line went to fodder in the field

Baghpat: खेत में चारा लेने गए किसान की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसकर मौत

Wed, 02 Aug 2023 01:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Aug 2023 01:31 PM IST
सार

बागपत जनपद के बालैनी क्षेत्र में खेत में पशुओं का चारा लेने गया किसान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। अस्पताल में उपचार के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया।  

विज्ञापन
Baghpat: Farmer died due to grip of high tension line went to fodder in the field
मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में बालैनी  क्षेत्र के नवादा गांव में खेत में चारा लेने गया किसान हाईटेंशन बिजली की लाइन की चपेट में आ गया। जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के बिजली विभाग के जेई का घेराव कर हंगामा किया। जहां ग्रामीण आलाधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन


नवादा गांव का रहने वाला किसान प्रताप (60) बुधवार की सुबह पशुओ के लिए चारा लेने खेत में गया था। बताया कि उसके खेतो में हाईटेंशन बिजली की लाइन टूटी हुई पड़ी थी। जिस पर किसान का पैर आ गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आते ही किसान को करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haryana Violence: नूंह दंगे में बागपत के बर्तन व्यापारी, बजरंग दल कार्यकर्ता की मौत, गांव में छाया मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का पता चलते ही सैकड़ो ग्रामीण मौके पर पहुंचे  और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के तार काफी दिनों से जर्जर हो चुके है। जिन्हें मंगवालर को ऊर्जा निगम के कर्मी जोड़कर गए थे।

उधर सूचना पाकर पुलिस और ऊर्जा निगम के जेई मौके पर पहुंचे। किसान की मौत होने से गुस्साए ग्रामीणों ने जेई का घेराव कर जमकर हंगामा किया।  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed