फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: farmer attempted suicide by drinking poisonous substance due to lack of measurement of land

Baghpat: जमीन की पैमाइश न होने से आहत किसान ने जहरीला पदार्थ पीकर किया आत्महत्या प्रयास, मचा हड़कंप

Tue, 12 Dec 2023 06:26 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Dec 2023 06:26 PM IST
सार

Baghpat News : जमीन की पैमाइश न होने से आहत होकर किसान ने तहसील में जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस दौरान तहसील में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Baghpat: farmer attempted suicide by drinking poisonous substance due to lack of measurement of land
किसान को अस्पताल में भर्ती कराया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में बड़ौत के बामनौली गांव के एक किसान ने जमीन की पैमाइश न होने से आहत होकर मंगलवार को तहसील में जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस दौरान तहसील में मौजूद किसानों व कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन किसान को गंभीर हालत में सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। आरोप है कि एसीओ चकबंदी ने भी किसान को धमकाते हुए उसके साथ अभ्रदता की। इससे किसानों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन


मंगलवार को बामनौली गांव निवासी किसान अनुज पुत्र महिपाल तहसील में स्थित चकबंदी विभाग में पहुंचे। जहां पर मौजूद एसीओ चकबंदी मोहम्मद अब्दुल से अनुज ने जमीन की पैमाइश कराएं जाने की मांग की। आरोप है कि एसीओ चकबंदी ने किसान को धमकाना शुरू कर दिया और अभ्रदता करते हुए कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा। इससे आहत होकर मनोज ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इससे देख वहां पर मौजूद अन्य किसानों व कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन

वहीं, आनन-फानन किसान को सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। किसान मनोज के परिवार के सदस्य दीपक तोमर बामनौली ने बताया कि मनोज की 14 बीघा जमीन पर पिछले चार साल से चकबंदी विभाग ने पैमाइश तक नहीं की, जबकि मनोज द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर चार बार डीएम पैमाइश करने के लिए आदेश कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी चकबंदी विभाग के अधिकारी पैमाइश नहीं कर रहे हैं।

आरोप लगाया कि चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने विपक्षीगणों से पैस ले रखे हैं, जिस कारण 15 बार सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी आज तक किसान मनोज की जमीन की पैमाइश नहीं की गई। किसान पर नौ लाख का कर्ज है। गत शुक्रवार को तहसील से भी कर्मचारी वसूली के लिए आए थे और चेतावनी देकर गए थे कि यदि पैसा जमा नहीं किएं तो जमीन कुर्की कर ली जाएगी। इससे भी किसान परेशान थे। उन्होंने न्याय करने की मांग की।

यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल प्रधान की पंचायत में जुटे समर्थक, प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे, पुलिस ने रोके वाहन

विज्ञापन

मैंने कोई अभ्रदता नहीं की। उक्त किसान की जमीन का मामला एडीएम न्यायालय में विचाराधीन है। वहां से निर्णय आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अवैध वसूली का आरोप भी निराधार है। - मोहम्मद अब्दुल एसीओ चकबंदी

यह भी पढ़ें: Meerut: घरों पर चस्पा किए पलायन के पोस्टर, अफसरों में मचा हड़कंप, ब्राह्मण और गुर्जर समाज में हुआ था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed