फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BAGHPAT: Fake fertilizers caught in the sacks of Kribhco, Case Filed

BAGHPAT: कृभको के बोरों में नकली खाद पकड़ा, जिला कृषि अधिकारी ने दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 14 Dec 2022 10:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 14 Dec 2022 10:50 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में कृभको कंपनी के बैग में नकली खाद भरकर बाजार में सप्लाई करने के मामले में खाद माफिया के खिलाफ कृषि अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
BAGHPAT: Fake fertilizers caught in the sacks of Kribhco, Case Filed
नकली खाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में  कृभको कंपनी के बैग में नकली खाद भरकर बाज़ार में सप्लाई करने के मामले में जिला कृषि अधिकारी ने बड़ौत कोतवाली में खाद माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। 

विज्ञापन


आपको बता दे कि दो दिन पहले जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद के नेतृत्व में विभाग की एक टीम ने नगर के दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर स्थित कृष्णा मार्किट में अचानक छापेमारी की थी। यहां पर तोमर किसान सेवा केंद्र के नाम से एक दुकान में खाद, डीएपी व अन्य  कृषि सामान बिक्री किया जाता है। जिस समय टीम ने छापेमारी की, वहां पर ब्रांडेड कंपनी (कृभगो) के खाली नए बैग में दूसरी कम्पनी के खाद के बैग को अदल-बदल कर सील किया जा रहा था।
विज्ञापन


टीम की अचानक हुई छापेमारी से मौके पर मौजूद खाद माफिया व अन्य मजदूर वहां से भाग निकले। दुकान से 62 बोरे यूरिया, 4 कट्टे कृभगो कंपनी की डीएपी के, कृभगो कम्पनी के 26 खाली नए बैग, कट्टों को सिलने की मशीन, 25 बैग सिंगल सुपर फास्फेट, समेत सामान बरामद किया गया था। दुकान को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद ने सुमित पुत्र देवेंद्र निवासी शताब्दीनगर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया है कि डीएपी, यूरिया व प्रोम के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर दुकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed