फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat DM new initiative to deal with corona, doctors advice will be available sitting at home on one click

बागपत कोरोना से निपटने को डीएम की नई पहल, एक क्लिक पर घर बैठे उपलब्ध होगी चिकित्सक की सलाह

Thu, 06 May 2021 10:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 May 2021 10:29 PM IST
सार

  • हेलो डॉक्टर बागपत कोविड-19 टेलीमेडिसन WWW.COVIDHELPBAGHPAT.COM की नई पहल
  • कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए निशुल्क टेलीमेडिसन की सुविधा सुबह सात से रात्रि 11 बजे तक 

विज्ञापन
Baghpat DM new initiative to deal with corona, doctors advice will be available sitting at home on one click
Corona Helpline - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में कोरोना की बढ़ती बीमारियों देखते हुए बागपत डीएम ने नई पहल शुरू की है। उन्होंने कोरोना संक्रमितों के लिए निशुल्क टेलीमेडिसन की सुविधा प्रात: 7:00 बजे से लेकर रात्रि 11:00 बजे तक लेने के लिए नंबर व मेल आईडीजारी की है। कोई भी मरीज निर्धारित समय में डॉक्टर से बात कर सुविधा ले सकता है। इससे मरीजों को काफी लाभ पहुंचेगा और डीएम की नई पहल काफी कारगर साबित होगी।

विज्ञापन


कोरोना महामारी की इस द्वितीय लहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत जिलाधिकारी राजकमल यादव के स्तर पर कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से सरलता पूर्वक कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे की आम व्यक्ति आसानी से उनका लाभ ले सके।
विज्ञापन


जिलाधिकारी का मकसद है जनपद का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ जीवन व्यतीत करें। अगर किसी को कोविड-19 कोई समस्या होती है तो वह कोविड-19 टेली मेडिसिन WWW.COVIDHELPBAGHPAT.COM पर इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर बागपत के दूरभाष नंबर 0121 -222 0027 पर भी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होम आइसोलेशन में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए निशुल्क टेलीमेडिसन की सुविधा प्रात: 7:00 बजे से लेकर रात्रि 11:00 बजे तक की गई है। डीएम ने कहा कि किसी भी मरीज व व्यक्ति को डरने की बात नही है, क्योंकि जिला प्रशासन साथ खड़ा है।


डीएम ने कहा कि उनका लक्ष्य बीमारी को खत्म कर जनपद के लोगों को स्वस्थ करना है। वह चाहते हैं कि जनपद के सभी लोगों को भय मुक्त वातावरण मिले और फिर से सभी अच्छा जीवन जी सकें। उन्होंने जनपद के लोगों से भी अपील की कि वे भी कोविड नियमों का पालन कर प्रसासन का सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed