फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Divorcee married Ujjwal by making him a Rihan, Loni MLA Nandkishore Gurjar created ruckus

Baghpat: उज्ज्वल को रिहान बना तलाकशुदा ने किया निकाह, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का हंगामा, जानें पूरा मामला

Wed, 17 Sep 2025 09:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 17 Sep 2025 09:54 PM IST
सार

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के साथ युवक के परिजन बुधवार को खेकड़ा थाने पहुंचे और महिला मरियम, उसके पिता और दो भाइयों को केस दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Baghpat: Divorcee married Ujjwal by making him a Rihan, Loni MLA Nandkishore Gurjar created ruckus
खेकड़ा कोतवाली में विधायक नंदकिशोर गुर्जर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तलाकशुदा महिला पर गाजियाबाद के लोनी के रहने वाले उज्ज्वल कुमार को प्रेमजाल में फंसाकर उसका धर्म परिवर्तन कराने और फिर उससे निकाह करने का आरोप लगा है। एनबीसीसी कॉलोनी में रह रहे उज्ज्वल को वापस घर ले जाने आए परिजनों के सामने महिला ने हंगामा भी किया। उज्ज्वल की मां किरण देवी की तहरीर मिलने पर पुलिस ने महिला मरियम, उसके पिता आबिद और दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

 

लोनी की रहने वाली किरण देवी ने बताया कि तीन साल पहले उसका इकलौता बेटा कंप्यूटर की कोचिंग करने जाता था। वहां पर बेटे की मुलाकात तलाकशुदा मरियम से हो गई। आरोप लगाया कि मरियम ने उसके बेटे उज्ज्वल कुमार के साथ बातचीत शुरू कर दी और अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। 
आरोप लगाया कि मरियम ने अपने पिता आबिद, भाई दानिश और जुहैर के साथ मिलकर लोनी की एक मस्जिद में उसके बेटे का धर्म परिवर्तन कराया। उज्ज्वल का नाम बदलकर रिहान रख दिया। इसके बाद मरियम और उज्ज्वल का निकाह भी करा दिया गया। उज्ज्वल ने इसके बारे में उन्हें नहीं बताया और मरियम उससे छिपकर मिलने लगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका पता चलने पर उन्होंने विरोध किया तो मरियम अपने साथ उज्ज्वल को लेकर खेकड़ा आ गई और यहां पर एनबीसीसी कॉलोनी में किराए पर फ्लैट लेकर रहने लगी। इसका पता चलने पर उन्होंने फ्लैट पर पहुंचकर उज्ज्वल से घर चलने के लिए कहा तो मरियम ने हंगामा शुरू कर दिया। 
कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को पूरे मामले के बारे में बताया तो उज्ज्वल को लेकर मरियम वहां से चली गई। इसके बाद बुधवार को लोनी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर के साथ उज्ज्वल के परिवार वाले खेकड़ा कोतवाली पहुंचे। उन्होंने युवक के धर्म परिवर्तन कराने का विरोध किया।
 
विज्ञापन

हैदराबाद में कराया गया उज्ज्वल का निकाह
लोनी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने बताया कि उज्ज्वल कुमार का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने में कई लोग शामिल है। इसमें शामिल लोगों ने उज्ज्वल को गुमराह किया। उन्होंने बताया कि हसनपुर मसूरी के मौलवी को साथ लेकर हैदराबाद की मस्जिद में उज्ज्वल का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराया। उज्ज्वल के धर्म परिवर्तन का विरोध करने के बाद से उनके घर के बाहर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, इससे उसके परिवार पर हमला भी हो सकता है।
 

हंगामे के बाद कॉलोनी के सुरक्षाकर्मी ने जमा किए आधारकार्ड
एनबीसीसी कॉलोनी में उज्ज्वल का धर्म परिवर्तन कराने के मामले में हंगामा होने के बाद वहां के सुरक्षाकर्मी भी हरकत में आ गए। उन्होंने फ्लैट दिलवाने वाले बदायूं के एजेंट से भी पूछताछ की और मरियम, उज्ज्वल का आधार कार्ड लेकर अपने पास जमा कर दिया।
 

ये बोले सीओ
मरियम, उसके पिता आबिद, भाई दानिश और जुहेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी सत्यता मिलेगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
- रोहन चौरसिया, सीओ, खेकड़ा


ये भी देखें...
Baghpat: रिटायर्ड बैंक मैनेजर का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया और बेच दी जमीन, तहसीलदार समेत सात पर मुकदमा    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed