Baghpat: डेरा प्रमुख राम रहीम को पुलिस सुरक्षा में वापस ले जाया गया सुनरिया जेल, 21 दिन की फरलो हुई पूरी
21 दिन की फरलो पर बागपत के बरनावा आश्रम आया डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम कड़ी सुरक्षा के बीच वापस सुनारिया जेल ले जाया गया। इस दौरान मुहंबोली बेटी हनीप्रीत भी साथ रही।
विस्तार
बागपत जनपद के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में 21 दिन की फरलो पर आया डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम का फरलो का समय पूरा हो गया। बुधवार को डेरा प्रमुख को कड़ी पुलिस सुरक्षा में रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया। जेल में राम रहीम दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है।
डेरा प्रमुख रोहतक की सुनारिया जेल से बीती 21 नवम्बर को पांचवी बार 21 दिनों की फरलो पर बरनावा के आश्रम में आया था। आश्रम में वह अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के लोगों के साथ रहा।
डेरा प्रमुख बीते वर्ष 17 जून को 30 दिन, 15 अक्तूबर को 40 दिन व इस वर्ष 21 जनवरी को 40 दिन, 20 जुलाई को 30 दिन की पैरोल तथा पांचवी बार 21 नवम्बर को 21 दिनों की फरलो पर बरनावा आश्रम में रहा। उसकी फरलो का समय पूरा हो गया।
डेरा प्रमुख को सुनरिया जेल ले जाने के लिए आश्रम बरनावा पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई। दोपहर को उसे सुनारिया जेल ले जाने के लिए हरियाणा पुलिस व सीओ युवराज सिंह इंस्पेक्टर क्राइम ओमप्रकाश सिंह आश्रम बरनावा पहुचे।
यहां से दोपहर करीब 3 बजकर 22 मिंट पर पुलिस सुरक्षा के बीच उनका चार लग्जरी गाड़ियों का काफिला जिनमें सभी गाड़ी सफेद कलर की आश्रम के अंदर से निकल कर बडौत की तरफ से सुनरिया जेल जाने के लिए रवाना हुई।