फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Dera chief Gurmeet can make a will to close friend

Baghpat: डेरा प्रमुख गुरमीत कर सकता है करीबी के नाम वसीयत, अधिकारियों से मांगी प्रक्रिया की जानकारी

Tue, 22 Nov 2022 07:22 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 22 Nov 2022 07:22 PM IST
सार

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी तो वर्ष 2021 में उसे हत्या के एक मामले में उम्रकैद हुई थी। इसके बाद से वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। वह 15 अक्तूबर को जेल से पैरोल पर आया था और बरनावा आश्रम में रह रहा है।

विज्ञापन
Baghpat Dera chief Gurmeet can make a will to close friend
राम रहीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अपने किसी करीबी के नाम वसीयत कर सकता है। वसीयत करने को लेकर पूरी प्रक्रिया की प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी मांगी गई है। हालांकि अधिकारियों को भी यह नहीं बताया गया है कि वसीयत किसके नाम करनी है। वहीं यह मामला उजागर होने पर डेरा की तरफ से वसीयत की किसी भी तरह की बात से इंकार किया गया है।

विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी तो वर्ष 2021 में उसे हत्या के एक मामले में उम्रकैद हुई थी। इसके बाद से वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। वह 15 अक्तूबर को जेल से पैरोल पर आया था और बरनावा आश्रम में रह रहा है।
विज्ञापन


इस बीच ही चर्चाएं चलीं कि उसने हनीप्रीत को अपना उत्तराधिकारी बना दिया है। जिसके बाद गुरमीत सिंह ने ऑनलाइन सत्संग में कहा कि डेरा प्रमुख वह खुद ही रहेंगे और हनीप्रीत को नया पद रूहानी दीदी बनाकर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अब डेरा प्रबंधन में शामिल कुछ लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया कि अगर डेरा प्रमुख कोई वसीयत करना चाहे तो उसके लिए क्या प्रक्रिया होगी। एक अधिकारी ने बताया कि वसीयत को लेकर प्रक्रिया के बारे में जानकारी की गई थी, लेकिन वसीयत किसके नाम करनी है, इस बारे में कुछ नहीं बताया गया। वहीं डेरा के मीडिया सेल प्रमुख जितेंद्र खुराना का कहना है कि वसीयत करने को लेकर किसी तरह की कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed