{"_id":"672718662868add2b504811a","slug":"baghpat-death-of-class-10-student-returning-after-tuition-tai-paralyzed-due-to-shock-mourning-in-village-2024-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: ट्यूशन पढ़कर लौट रहे कक्षा दस के छात्र की मौत, सदमे में ताई पैरालाइज, गांव में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: ट्यूशन पढ़कर लौट रहे कक्षा दस के छात्र की मौत, सदमे में ताई पैरालाइज, गांव में मातम
Sun, 03 Nov 2024 12:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 03 Nov 2024 12:00 PM IST
सार
विशान्त सबका लाडला था। गांव में सभी उसे बहुत प्यार करते थे। पिता ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विशान्त की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रहे कक्षा 10 के छात्र को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। मेरठ के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बालक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
पटोली निवासी अरविंद का 16 वर्षीय पुत्र विशान्त पिलाना के नेहरू स्मारक इन्टर कालेज में कक्षा 10 का छात्र था। वह रोजाना पिलाना ट्यूशन पढ़ने जाता था। शनिवार को वह पिलाना से लौट रहा था तो गांव पटोली-पिलाना मार्ग पर पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विशान्त गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे पहले पिलाना में निजी चिकित्सक के पास पर ले गये, जहां हालत खराब होने पर बालैनी अस्पताल में ले गये। बाद मे मेरठ के एक अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान विशान्त की मौत हो गई।
विशान्त की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीण पीड़ित परिवार को सात्वंना दे रहे थे। तभी विशान्त की ताई सुनीता सदमे में आ गईं और अचानक पैरालाइज हो गईं। उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया। विशान्त के पिता अरविंद ने थाने मे अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है।