फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Dead body was thrown after killing a farmer in the forest of Asara village

Baghpat : असारा गांव के जंगल में किसान की हत्या कर शव फेंका,परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 24 Nov 2022 03:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Nov 2022 03:36 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में गुरुवार दोपहर एक किसान की हत्या कर दी गई। उसका शव बागपत में पड़ा मिला।

विज्ञापन
Baghpat: Dead body was thrown after killing a farmer in the forest of Asara village
घटना की जानकारी देता किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के भारसी से गांव के रहने वाले किसान के असारा गांव के जंगल में धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। जिसका शव जंगल में फेंककर हत्यारे फरार हो गए। गुरुवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भारसी गांव के रहने वाले यशपाल सिंह ने बताया कि उसका भाई भगत सिंह उर्फ लटूर खेती बाड़ी करता है। जिसे बुधवार शाम कुछ लोगों ने फोन करके  खेत मे  बुलाया। उसके बाद भगत सिंह घर वापस नहीं पहुंचा तो उन्होंने रात्रि 12 बजे कांधला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: छात्रा संग चाय पीकर बाहर निकले छात्र पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV में कैद हुआ लाइव मर्डर
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह असारा  गांव के जंगल में भगत सिंह का शव मिलने की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि भगत सिंह की धारदार हथियार से कई वार कर हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। उधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed