{"_id":"65a3780539801f8c9b02b008","slug":"baghpat-dead-bodies-of-lover-couple-found-hanging-suspicion-of-murder-police-engaged-in-investigation-2024-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: फांसी के फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: फांसी के फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 14 Jan 2024 11:28 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:28 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक प्रेमी युगल का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Baghpat News
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बागपत जनपद के बिनौली थानाक्षेत्र के एक खंडहर पड़े मकान में प्रेमी युगल के शव मिले। प्रेमी का शव फांसी पर लटका था, प्रेमिका के गले में फांसी का फंदा लगे जमीन पर पड़ी थी। गांव में ऑनर किलिंग की चर्चा चल रही है। सूचना पर पहुची पुलिस ने शवों को पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया।
सिरसली गांव में ब्रह्मसिंह के खंडहर पड़े मकान में रविवार की सुबह खेलते हुए एक बालिका पहुंची। वहां वह दोनों के शव देखकर चिल्लाई, काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।

ग्रामीणों के अनुसार मृतकों का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी। मार्च में उसकी शादी होने वाली थी। गांव में चर्चा यह भी है कि दोनों को रात्रि में लड़की के परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था।
मृतक के बड़े भाई मनीष ने बताया कि उसका भाई दिल्ली में एक लोहे की दुकान पर नौकरी करता था। वह 12 जनवरी को गांव में शादी समारोह में आया था। शनिवार की रात्रि वह 9 बजे तक घर पर था। इसके बाद वह लापता हो गया।
उन्होंने उसे तलाश किया, पता नही चलने पर पुलिस को भी सूचना दी। सुबह उसका शव फांसी पर लटका मिला। मृतक के भाई ने बताया कि लड़की वालों ने उसके भाई को मारने की धमकी दे रखी थी। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा गया है। अभी किसी की भी ओर से कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कारवाई की जाएगी।