फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Crime: police have arrested three accused in Imran murder case

Murder Case: चाऊमीन खिलाने के बहाने से बुलाया, बीयर पिलाई और मार डाला, बरामद हुआ इमरान का कंकाल

Wed, 18 May 2022 08:21 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 May 2022 08:21 PM IST
सार

इमरान की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने प्रधान के खेत से इमरान का कंकाल बरामद किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इमरान को चाऊमीन खाने के बहाने से बुलाया और फिर बीयर पिलाकर मार डाला था।

विज्ञापन
Baghpat Crime: police have arrested three accused in Imran murder case
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में बड़ागांव निवासी इमरान की हत्या उसके ही तहेरे भाई आदिल ने पिटाई का बदला लेने के लिए अपने दो परिजनों के साथ मिलकर की थी। शव को प्रधान के खेत के पास ही गड्ढा खोदकर दबा दिया था। चार माह बाद पुलिस ने मंगलवार को तीनों की निशानदेही पर इमरान का कंकाल बरामद किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक बाइक और रस्सी बरामद की है। 

विज्ञापन


बड़ागांव निवासी इमरान (22) पुत्र शौकीन 27 जनवरी को लापता हो गया था। कॉल डिटेल के आधार पर कोतवाली पुलिस ने 16 मई को इमरान के परिवार के ही चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इनमें से तीन ने इमरान की हत्या करने और शव को ग्राम प्रधान दिनेश त्यागी के खेत के पास गड्ढा खोदकर दबा देने की जानकारी दी थी। 17 मई को पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर गड्ढे की खुदाई कराकर इमरान का कंकाल बरामद किया था। पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों से हत्या की वजह के संबंध में पूछताछ की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: थाने में एक साथ आत्मदाह करने पहुंच गईं चार महिलाएं, पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव, घंटों चला हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि एक आरोपी आदिल इमरान का तहेरा भाई है। पिछले दिनों इमरान ने घरेलू बात को लेकर आदिल की पिटाई कर दी थी। इसी रंजिश में आदिल ने इमरान की हत्या की साजिश रची। इस साजिश में उसने परिवार के ही महताब और अफसर को भी शामिल किया। इमरान चाऊमीन खाने का शौकीन था। आदिल ने 27 जनवरी को फोन कर उसे चाऊमीन खाने के बहाने बुलाया। उसे नशे की गोली मिलाकर बीयर पिलाई। अत्यधिक नशा होने के बाद बाइक पर बैठाकर तीनों उसे जंगल में ले गए और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जमीन में गड्ढा खोदकर दबा दिया। आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त बाइक और रस्सी भी बरामद की गई है। बुधवार को तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: शादी... खुशियां और खौफनाक अंत, चंद महीनों बाद ही उजड़ गया परिवार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed