{"_id":"64ec652ece9ab444f40dcff7","slug":"baghpat-constable-retracts-from-statement-complaint-on-social-media-case-of-no-leave-on-sister-death-2023-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: पहले सोशल मीडिया पर शिकायत, फिर बयान से पलटा हेड कांस्टेबल, बहन की मौत पर छुट्टी न मिलने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: पहले सोशल मीडिया पर शिकायत, फिर बयान से पलटा हेड कांस्टेबल, बहन की मौत पर छुट्टी न मिलने का मामला
Mon, 28 Aug 2023 02:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 28 Aug 2023 02:43 PM IST
सार
बहन की मौत होने के बाद भी छुट्टी नहीं मिलने और उत्पीड़न झेलने की बात कहकर वीडियो वायरल करने वाले सिपाही की जांच हुई तो सिपाही अपने बयान से पलट गया।
विज्ञापन
शिकायत करने वाला सिपाही
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में बहन की मौत पर छुट्टी न मिलने पर हेड कांस्टेबल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करते हुए अधिकारियों से इसकी शिकायत की। वहीं मामला वायरल होने पर अधिकारियों ने जांच कराई और सिपाही को बुलाकर पूछताछ की तो सिपाही बयान से पलट गया। जिसके बाद सिपाही ने दूसरा वीडियो वायरल करते हुए सफाई दी है।
सोशल मीडिया पर सिपाही ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि सर मैं बहुत आहत हूं। एक-डेढ़ साल में 10-12 कांस्टेबल आत्महत्या कर चुके हैं। पर किसी भी अधिकारी, नेता का कोई बयान नहीं आया। मेरठ में सिपाही ने फांसी लगाकर व अयोध्या में सिपाही ने राइफल से गोली मारकर आत्महत्या की। क्या किसी ने कभी सोचा कि ये आत्महत्या क्यों हो रही है? क्या संज्ञान लिया।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी बोले-ऐसी कोई मिठाई न बनी जो..., NDA से जुड़ने की चर्चाओं पर लगाया विराम

वीडियो में हेड कांस्टेबल ने आगे कहा- हम क्या इंसान नहीं हैं, क्या हमारी समस्या नहीं हो सकती है। हम इतने प्रेशर में क्यों रहते हैं। न हम अपने घर को देख सकते हैं और न परिवार को। 20 जुलाई को मेरी बहन की मृत्यु हुई। तब भी मुझे छुट्टी नहीं मिली। बहन के दो बच्चों की जिम्मेदारी भी मेरे पर है। हमारी पोस्टिंग इतनी दूर कर दी जाती है, न हम अपने बच्चों को रख सकते हैं, न बीमार मां को देख सकते हैं और न परिवार को। कम से कम इतना अनुरोध है सर बार्डर स्कीम हटा दीजिए।
जांच हुई तो पुलिसकर्मी बयान से पलटा
बहन की मौत होने के बाद भी छुट्टी नहीं मिलने और उत्पीड़न झेलने की बात कहकर वीडियो वायरल करने वाला सिपाही अपने बयान से पलट गया। वायरल वीडियो में सिपाही ओमवीर ने पुलिस अधिकारियों पर बहन की मौत होने और छुट्टी नहीं देने के आरोप लगा थे।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने सिपाही ओमवीर को बुलाकर जांच की। जिसके बाद सिपाही बयान ने पलट गया और उसने दूसरा वीडियो जारी कर सफाई दी। दूसरी वीडियो में सिपाही ने बहन की मौत के बाद दो बार छुट्टी मिलने की बात कही। इस मामले में एएसपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि सिपाही ने भावुक होकर गलत बयान देकर वीडियो वायरल किया था। उसने अपनी गलती स्वीकार की है। सिपाही की बहन की मौत होने पर छुट्टी देकर घर भेज दिया गया था।