फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mission 2024: RLD President Jayant Chaudhary says there is no such sweet made which can make my decision back

Mission 2024: RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी बोले-ऐसी कोई मिठाई न बनी जो..., NDA से जुड़ने की चर्चाओं पर लगाया विराम

Mon, 28 Aug 2023 10:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 28 Aug 2023 10:11 AM IST
सार

रालोद के एनडीए में जाने की चर्चाओं को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने विराम लगा दिया है। हाल ही में राजस्थान में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने रालोद के एनडीए में जाने की अटकलों से पर्दा उठा दिया है।

विज्ञापन
Mission 2024: RLD President Jayant Chaudhary says there is no such sweet made which can make my decision back
जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रालोद के एनडीए में जाने की चर्चाओं को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी हर जगह सफाई दे रहे हैं। अब उन्होंने राजस्थान के धौलपुर में किसान सम्मेलन में कहा कि  ऐसी कोई मिठाई नहीं बनी है  जिसको खाकर लोकदल का फैसला बदल जाए। 
विज्ञापन


जयंत चौधरी ने वहां कहा कि मुझे लोग दावत देना चाहते हैं, लेकिन मैं किसान के परिवार से हूं और किसान जिद्दी होता है। मेरे लिए रोटी और चटनी ही दावत की तरह है। इसके बाद जयंत ने कहा कि मिठाई बहुत लोगों को पसंद होती है। लेकिन ऐसी मिठाई कोई नहीं बनी जो लोकदल ने फैसला लिया है, उस मिठाई से बदल जाए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PM मोदी लोकसभा चुनाव से पहले कर सकते हैं मेरठ तक RAPIDX का उद्घाटन, इसी साल तोहफा मिलने की उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकदल का कार्यकर्ता कभी विचलित नहीं होता है और आप विचलित मत होना। लोग खुद ही विश्लेषण करते हैं, जबकि उन विश्लेषण करने वालों से मेरी मुलाकात तक नहीं हुई। 

हम जोड़ रहे, वे तोड़ रहे
मुजफ्फरनगर में बच्चे को स्कूल में पिटवाने के वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि गले मिलो, भूल जाओ, लेकिन फिर ऐसा नहीं होगा। इसका कुछ नहीं पता है। वक्त आ गया है कि इन चीजों से मुंह न मोड़ो। कुछ लोग युवाओं को मायाजाल में फंसाकर उनको प्रयोग कर रहे हैं, उनको सही रास्ता दिखाना हमारा काम है।

कहा कि अपने माता-पिता से ज्यादा शिक्षक की बात मानते हैं और उनपर विश्वास करते हैं। लेकिन यहां एक बच्चे को दूसरे बच्चों से पिटवाया जा रहा है। उस परिवार से बात हुई। बच्चे के पिता ने कहा कि हम नहीं चाहते कि हमारे गांव में कोई झगड़ा हो। इससे पता चलता है, जहां इंडिया के घटक दल के विधायक हैं, वहां आज भी ऐसे विचार जिंदा हैं। वह तोड़ने का काम करते हैं और हम जोड़ने का करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed