{"_id":"682993230f6fcbea4a0f6b3b","slug":"baghpat-cobra-kept-crawling-on-the-bed-after-biting-a-teenager-died-in-the-hospital-video-viral-2025-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: सोते हुए किशोर को कोबरा ने दो बार डंसा, बिस्तर से उठकर इधर-उधर देखा, लड़खड़ाया और मौत, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: सोते हुए किशोर को कोबरा ने दो बार डंसा, बिस्तर से उठकर इधर-उधर देखा, लड़खड़ाया और मौत, देखें वीडियो
Sun, 18 May 2025 01:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 18 May 2025 01:29 PM IST
सार
17 साल का मनोज छपरौली के लूंब गांव में एक होटल पर रसोइये का काम करता था। रात को होटल में ही सो रहा था, तभी एक कोबरा कमरे में आ गया और मनोज को डस लिया। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है।
विज्ञापन
बिस्तर पर रेंगता कोबरा। डंसने के बाद मनोज को पता नहीं लगा किसने डंसा है। वह कमरे में इधर-उधर तलाशता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छपरौली के लूंब गांव में शुक्रवार रात होटल में सो रहे रसोइया मनोज (17) को कोबरा सांप ने दो बार डस लिया। उसे चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोबरा सांप के डसने की पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रसोइया की मौत के बाद ग्रामीणों ने सांप को पकड़वा दिया।
विज्ञापन
लूंब गांव निवासी कमलेश का छोटा बेटा मनोज गांव के ही एक होटल पर रसोइया था, जो रात में होटल में ही सो जाता था। शुक्रवार रात मनोज होटल में सो रहा था। रात करीब साढ़े तीन बजे एक सांप होटल के कमरे में आ गया। उसने मनोज के हाथ में डस लिया। मनोज उठा और आसपास देख लगा। कुछ दिखाई नहीं दिया तो वह सो गया।
यह भी पढ़ें...
ISI Agent Arrested: खुद को आईबी का अधिकारी बताता था नोमान, पाकिस्तान से आया था आदेश, फौजियों की फोटो भेजो
यह भी पढ़ें...
ISI Agent Arrested: खुद को आईबी का अधिकारी बताता था नोमान, पाकिस्तान से आया था आदेश, फौजियों की फोटो भेजो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद भी कोबरा सांप वहीं पर घूमता रहा और दोबारा मनोज के पेट पर डस लिया। इससे मनोज नींद से जाग गया और जैसे ही वह उठा तो बिस्तर पर सांप दिखाई दिया। उसने बाहर निकलकर होटल के मालिक को फोन कर घटना की सूचना दी। होटल मालिक गाड़ी लेकर आया और मनोज को किरठल गांव के एक चिकित्सक के यहां ले गया।
वहां पर चिकित्सक ने उपचार शुरू किया, तभी मनोज की हालत बिगड़ने लगी और थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मनोज दो भाइयों में छोटा था, उसका बड़ा भाई अनुज मजदूरी करता है। उनके पिता की करीब 15 साल पहले मौत हो गई थी। ग्राम प्रधान बहादुर सिंह ने बताया कि मनोज काफी मेहनती था, उसके परिवार को आर्थिक मदद दिलाई जाए। लोगों ने भी पीड़ित परिवार की मदद के लिए प्रशासन से मांग की है।