फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Clothes caught fire while smoking a bidi, elderly woman suffered burns; treatment continues at distri

Baghpat: बीड़ी पीते समय कपड़ों में लगी आग, बुजुर्ग महिला झुलसी; जिला अस्पताल में उपचार जारी

Wed, 05 Nov 2025 08:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 05 Nov 2025 08:27 PM IST
सार

बागपत में शेरपुर लुहारा गांव की बुजुर्ग महिला बीड़ी पीते समय कपड़ों में आग लगने से झुलस गई। परिजनों ने आग बुझाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Baghpat: Clothes caught fire while smoking a bidi, elderly woman suffered burns; treatment continues at distri
उत्तर रेलवे के मंडलीय चिकित्सालय के भूतल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के शेरपुर लुहारा गांव की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला बीड़ी पीते समय कपड़ों में आग लगने से झुलस गई। परिजनों ने समय रहते आग बुझाकर महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला सुनीता देवी कुछ दिन पहले बड़ौत में रिश्तेदारी में आई हुई थीं। मंगलवार देर रात खाना खाने के बाद वह बिस्तर पर बैठकर बीड़ी पी रही थीं। इसी दौरान बीड़ी का जलता हुआ पतंगा उनके कपड़ों पर गिर गया। बुजुर्ग महिला धीरे-धीरे नींद में जा रही थीं, ऐसे में उन्हें इसका तुरंत पता नहीं चला और कुछ ही देर में कपड़ों में आग भड़क उठी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्यार, फेरे और फिर सौदेबाजी: मंदिर में प्रेम विवाह…अब पति ने कहा-20 लाख दो, तभी तुम्हें पत्नी मानूंगा!

विज्ञापन
विज्ञापन

आग बिस्तर तक फैल गई, जिसके बाद महिला ने शोर मचाया। आवाज सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग को बुझाया। इसके बाद महिला को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुराग वाष्र्णेय ने बताया कि महिला का इलाज जारी है और हालत में सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed