फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Bus with a capacity of 61 passengers found carrying 158 people; ARTO left stunned; fine of ₹1.5 lakh

बागपत: 61 यात्रियों की क्षमता, बस में सवार मिले 158 लोग, देखकर हैरान रह गए एआरटीओ; डेढ़ लाख रुपये जुर्माना

Thu, 10 Sep 2026 11:08 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 10 Sep 2026 11:08 PM IST
सार

एआरटीओ विपिन कुमार ने एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद अभियान चलाया, तो चौंकाने वाले हालात सामने आए। लखीमपुर खीरी व पीलीभीत के लोगों को रोहतक लेकर जा रही बस में ढाई गुना से ज्यादा यात्री सवार थे।

विज्ञापन
Baghpat: Bus with a capacity of 61 passengers found carrying 158 people; ARTO left stunned; fine of ₹1.5 lakh
बस से उतारकर यात्रियों की गिनती की गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी व पीलीभीत के लोगों को रोहतक लेकर जा रही डबलडेकर बस को एआरटीओ विपिन कुमार ने बृहस्पतिवार को निवाड़ा चौकी के पास रुकवाया तो उसमें 158 लोग निकले। इस बस की क्षमता 61 यात्री की थी। इतने लोगों को भरा देखकर एसआरटीओ खुद भी चौंक गए और बस को सीज करते हुए डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

 

Baghpat: Bus with a capacity of 61 passengers found carrying 158 people; ARTO left stunned; fine of ₹1.5 lakh
बस से उतारे गए यात्री। - फोटो : अमर उजाला
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसे में पिकअप सवार 13 श्रद्धालुओं की मौत होने और 23 घायल होने के बाद से सड़कों पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। इसलिए ही एआरटीओ विपिन कुमार ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे, मेरठ-सोनीपत नेशनल हाईवे समेत अन्य मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। बृहस्पतिवार दोपहर को निवाड़ा पुलिस चौकी के पास एआरटीओ ने सोनीपत की तरफ जा रही डबल डेकर बस को रोककर चेकिंग की। उसके चालक से कागज मांगे गए। यह बस रोहित कुमार निवासी सिविल लाइन जिला रामपुर के नाम पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Baghpat: Bus with a capacity of 61 passengers found carrying 158 people; ARTO left stunned; fine of ₹1.5 lakh
बस में यात्री। - फोटो : अमर उजाला
जांच में पता चला कि बस की 61 यात्रियों की क्षमता है, जबकि उसमें ज्यादा लोगों को बैठाया गया है। एआरटीओ ने गिनती करने के लिए उसमें सवार लोगों को नीचे उतारा तो बस में 158 लोग बैठे मिले, जिनमें कई छोटे बच्चे भी थे। बस में क्षमता से 97 लोग ज्यादा बैठे हुए थे। इस पर एआरटीओ ने कार्रवाई करते हुए बस को सीज कर दिया। साथ ही डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाया। एआरटीओ विपिन कुमार का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

जहां चार बैठते हैं, वहां थे छह-सात
एआरटीओ ने बताया कि बस में चार लोगों के बैठने के लिए सीटिंग की गई थी, जिसमें चार की जगह छह-सात लोग बैठे हुए थे। पूछताछ करने पर चालक ने बताया कि इस बस को दूसरे राज्यों में काम करने जाने वाले लोगों को लेकर जाने में लगाया गया है।

तीन स्लीपर बसों पर सवा लाख रुपये जुर्माना लगाया
चेकिंग के दौरान हरियाणा और दिल्ली की तीन स्लीपर बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी हुई मिलीं। एआरटीओ ने तीनों बसों पर सवा लाख रुपये जुर्माना लगाया है।

ये भी देखें...
मेरठ: केसरगंज अनाज मंडी की मस्जिद में निर्माण पर हंगामा, व्यापारी बोले- माहौल हो रहा खराब, काम रुकवाया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed