{"_id":"69fe09ccd055c94ecb0cdf95","slug":"baghpat-brutality-after-asking-the-names-of-two-youths-in-rathora-made-them-half-naked-tied-them-to-a-tree-2026-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: रठौड़ा में दो युवकों के नाम पूछकर बर्बरता, अर्धनग्न कर पेड़ से बांधकर पीटा, नहर में धक्का दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: रठौड़ा में दो युवकों के नाम पूछकर बर्बरता, अर्धनग्न कर पेड़ से बांधकर पीटा, नहर में धक्का दिया
Fri, 08 May 2026 09:35 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 08 May 2026 09:35 PM IST
सार
वंश और उसका दोस्त ललित नहर किनारे टहल रहे थे, तभी दो युवकों ने आकर उनका नाम और पूछा और फिर बेरहमी से पीटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छपरौली स्थित रठौड़ा गांव में नहर किनारे घूमने गए दो युवकों के साथ हुई घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। दो आरोपियों ने पहले युवकों से नाम पूछा, फिर गाली-गलौज करते हुए पेड़ से बांध पिटाई की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रठौड़ा गांव निवासी वंश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच मई की शाम वह अपने दोस्त ललित के साथ गांव के पास नहर के किनारे टहल रहा था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने उनसे नाम पूछा और फिर बिना किसी कारण के अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। युवकों ने उन्हें नहर में धक्का दे दिया। जब नहर से निकले तो उनके कपड़े उतरवा दिए। इसके बाद दोनों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बचाव और धमकी
युवकों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पास के खेत में काम कर रहे एक युवक ने वहां पहुंचकर उन्हें बचाया। इस दौरान हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
युवकों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पास के खेत में काम कर रहे एक युवक ने वहां पहुंचकर उन्हें बचाया। इस दौरान हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच अधिकारी आशीष पुंडीर ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
ये भी देखें...
Baghpat: दोस्त को शराब पिलाई और धोखे से लकड़ी का फट्टा सिर में मार-मारकर की हत्या, कोर्ट ने दी ये सजा