फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Brother and sister returning from court were stopped on the highway and beaten

Baghpat: कचहरी से लौट रहे भाई-बहन को हाईवे पर रोककर पीटा, लाठी-डंडों, लोहे की रॉड से से किया हमला

Sat, 02 Dec 2023 08:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Dec 2023 08:02 PM IST
सार

बागपत जनपद कचहरी में आए भाई बहन को दिल्ली सहारनपुर रोककर मारपीट कर दी गई;

विज्ञापन

विस्तार

बागपत कचहरी में तारीख से वापस लौट रहे भाई-बहन को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रोककर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

रटौल की रहने वाली नजमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह नवंबर को वह अपने भाई माजिद के साथ कचहरी में तारीख पर आई थी। जहां से वापस लौटते समय दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रिवर पार्क के समीप पाली वाली पुलिया के पास कार सवार लोगों ने उन्हें रोक लिया।

विज्ञापन


इसके बाद लाठी-डंडों, लोहे की रॉड से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर अनवर, आरिफ, मजिद, कुद्दू माजिद निवासी अट्टा फतेहपुर दनकौर जनपद नोएडा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed