{"_id":"6a577298c55e9f26a8013548","slug":"baghpat-body-of-air-force-constable-s-father-found-hanging-on-trap-land-dispute-going-on-in-family-2026-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: वायुसेना के सिपाही के पिता का शव फंदे पर लटका मिला, परिवार में चल रहा था जमीन का विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: वायुसेना के सिपाही के पिता का शव फंदे पर लटका मिला, परिवार में चल रहा था जमीन का विवाद
Wed, 15 Jul 2026 05:14 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 15 Jul 2026 05:14 PM IST
सार
उज्जवल तोमर वायुसेना में सिपाही हैं और अंडमान निकोबार में तैनात हैं। उनके पिता सुधीर तोमर खेतों पर गए थे, वहीं पर उनका शव आम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
रमाला स्थित सूप गांव में भारतीय वायुसेना के सिपाही उज्ज्वल तोमर के पिता सुधीर तोमर (48) का शव बुधवार को उनके खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सूप गांव निवासी उज्ज्वल तोमर भारतीय वायुसेना में अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर तैनात है। उनके पिता सुधीर तोमर बुधवार शाम घर में खाना खाने के बाद अपने खेत में पशुओं से फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। रात में जब वे वापस नहीं लौटे, तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। तड़के करीब तीन बजे जब परिवार वाले खेत पर पहुंचे, तो उन्होंने सुधीर तोमर को आम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ पाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच में सामने आए तथ्य
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुधीर तोमर का जमीन को लेकर अपने परिवार वालों से कुछ विवाद चल रहा था। पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखते हुए कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वायुसेना के सिपाही को दी गई सूचना
घटना की जानकारी वायुसेना में अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर तैनात सिपाही उज्ज्वल तोमर को भी दे दी गई है। पिता की मृत्यु की खबर सुनकर वह गहरे सदमे में हैं।