फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat became the first district to implement the reusable pad model.

Baghpat News: री-यूज़ेबल पैड मॉडल लागू करने वाला पहला जिला बना बागपत

Fri, 05 Dec 2025 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Baghpat became the first district to implement the reusable pad model.
- नगर के रविदास मंदिर में शुरू हुई निरा पहल, डीएम अस्मिता लाल ने किया हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के रविदास मंदिर में निरा मुहिम का बृहस्पतिवार को डीएम अस्मिता लाल ने शुभारंभ किया। बागपत जिला री-यूजेबल पैड मॉडल लागू करने वाला बन गया। डीएम ने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्या का निस्तारण किया। साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया।
डीएम ने कहा कि बागपत की हर बेटी और महिला को सुरक्षित, स्वस्थ और संकोचमुक्त माहवारी देने का संकल्प आगे भी जारी रहेगा। बेटियों व महिलाओं को सेनेटरी पैड का प्रयोग करना चाहिए और इससे उन्हेें घबराना नहीं चाहिए। डीएम ने 225 महिला और बेटियों को ‘निरा’ पैड प्रदान किए और लोगों से भी उनका सहयोग करने की अपील की, ताकि उनके अंदर से डर निकल सके। उन्होंने कहा कि री-यूज़ेबल पैड मॉडल पर्यावरण को लगभग 80 से 90 प्रतिशत तक कचरे मुक्त बना सकता है और हम सभी को मिलकर इसमें सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं डीएम ने बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान का आगाज़ भी किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की स्वच्छता, स्वास्थ्य और बेटियों की शिक्षा को लेकर जनजागरण अत्यंत आवश्यक है और हमें बेटी को शिक्षित करने की शपथ लेनी होगी। इस मौके पर एसडीएम भावना सिंह, एसडीएम मनीष कुमार यादव, पालिका चेयरमैन बबीता तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed