फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Baba Ram Rahim parole finished, launch new song before going back to Sunaria jail

Baghpat: पैरोल खत्म, डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम ने जेल जाने से पहले लॉन्च किया भजन, लाइव आकर दिया यह संदेश

Fri, 25 Nov 2022 02:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 25 Nov 2022 02:15 PM IST
सार

डेरा प्रमुख आज रोहतक की सुनारिया जेल में वापस जाएगा। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम 15 अक्तूबर को बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पैरोल पर आया था। जेल जाने से पहले वह सोशल मीडिया पर लाइव आया और अपना नया गाना भी लांच किया।

विज्ञापन
Baghpat: Baba Ram Rahim parole finished, launch new song before going back to Sunaria jail
बाबा राम रहीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेरा सच्चा सौदा आश्रम में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के 40 दिनों के पैरोल का समय पूरा हो गया है। बागपत के बिनौली स्थित आश्रम में बाबा ने जेल जाने से पहले अपना नया गाना लांच किया और युवाओं को इंस्टाग्राम पर लाइव आकर संदेश भी दिया। वहीं राम रहीम को सुनारिया जेल वापस ले जाने के लिए पुलिस आश्रम पहुंची और बाबा को वापस जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन


रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम 15 अक्टूबर को 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा आश्रम पहुचा था। उसने पैरोल का समय अपने परिवार के सदस्यों व मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के साथ बिताया, पैरोल समय में राम रहीम ने प्रतिदिन ऑनलाइन गुरुकुल किया, दीपावली पर्व ओर आश्रम के संस्थापक का जन्मोत्सव बनाया। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: शामिक हत्याकांड:  दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तनाव के बीच चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, ड्रोन से निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन

गद्दी को लेकर किया खुलासा
इस दौरान राम रहीम ने गुरुगद्दी को लेकर कहा था गद्दी के उत्तराधिकारी हम थे, हम है और हम ही रहेंगे। उन्होंने अपनी मुंहबोली बोली बेटी हनीप्रीत को रूहानी दीदी का पद भी दिया। राम रहीम ने गुरुवार की रात्रि मोबाईल चैट पर तीसरा 2 मिंट 36 सेकेंड सांग चैट पर चैट दिन रात चैट, वीडियो गेम खेल बैठ-बैठ सांग लांच किया।


युवाओं के साथ डांस करता दिखा बाबा
सॉन्ग में वह युवाओं के साथ डांस भी करते दिखाई दिए। सांग के माध्यम से डेरा प्रमुख ने युवाओं को मोबाईल चैट से दूर रहने का संदेश दिया। राम रहीम के पैरोल का समय शुक्रवार को समाप्त हो गया। सुनारिया जेल जाने से पहले राम रहीम अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के साथ इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन लाईव दिखाई दिया।

राम रहीम की लेने पहुचा पुलिस प्रशाशन 
 डेरा प्रमुख को रोहतक की सुनारिया जेल ले जाने के लिए सीओ बागपत देवेंद्र शर्मा, इंस्पेक्टर सलीम अहमद पुलिस फोर्स के साथ बरनावा आश्रम में पहुच गये है। कुछ ही देर में पुलिस प्रोटेक्शन के बीच डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सुनारिया जेल ले जाया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed