{"_id":"6050d6658ebc3ee64a355e89","slug":"baghpat-attempted-to-kidnap-supervisor-escaped-and-saved-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत : सुपरवाइजर के अपहरण की कोशिश, भाग कर बचाई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत : सुपरवाइजर के अपहरण की कोशिश, भाग कर बचाई जान
Tue, 16 Mar 2021 09:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 16 Mar 2021 09:31 PM IST
सार
- सोमवार की शाम बाइक से बासौली गांव से नोएडा जा रहा था सुपरवाइजर
- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, जांच में जुट गई पुलिस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में छपरौली चुंगी के पास स्कूटी सवार चार बदमाशों ने सोमवार की रात नोएडा स्थित एक कंपनी के सुपरवाइजर के अपहरण की कोशिश की। सुपरवाइजर ने कोतवाली की ओर बाइक दौड़ाकर अपनी जान बचाई। बदमाशों ने कुछ दूरी तक उसका पीछा भी किया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
बासौली गांव के रहने वाले अमित कुमार नोएडा स्थित एक कंपनी में सुपरवाइजर है। सोमवार की शाम वह बाइक से नोएडा जा रहा था। बड़ौत में छपरौली चुंगी स्थित एक दुकान से वह पानी की बोतल खरीदने के लिए रुका। इसके बाद नोएडा की ओर चला तो कुछ दूरी पर ही दो स्कूटी सवार चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और पिस्टल सटाकर स्कूटी पर बैठाने लगे।
विज्ञापन
इसी दौरान मौका मिलने पर अमित ने बाइक स्टार्ट कर कोतवाली की ओर दौड़ा दी। बदमाश भी पिस्टल निकालकर उनकी बाइक के पीछे दौड़ पड़े। कोतवाली के पास स्थित एक दुकान में घुसकर अमित ने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह अमित कोतवाली पहुंचा और तहरीर देते हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। बताया कि यह वारदात रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। कोतवाल अजय कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों का पता लगाया जाएगा।