फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: animal love seen on Bakrid, Jain society gave new life to 250 goats, save from sacrifice

Baghpat: बकरीद पर सामने आया अनोखा पशु-प्रेम, 250 बकरों को कुर्बानी से बचाया, जैन समाज ने ऐसे दिया जीवनदान

Thu, 29 Jun 2023 04:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Jun 2023 04:59 PM IST
सार

बकरीद पर कुर्बानी देना आवश्यक समझा जाता है, लेकिन बागपत जनपद के पशु प्रेमी समाज ने बकरीद के दिन तकरीबन 250 बकरों को कुर्बान होने से बचाकर उन्हें जीवनदान दिया है। वहीं उनके इस कार्य की हर तरफ सराहना हो रही है। पढ़ें क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Baghpat: animal love seen on Bakrid, Jain society gave new life to 250 goats, save from sacrifice
बकराशाला में समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में  बकरीद पर पशु प्रेम का अनोखा मामला सामने आया है। यहां अमीनगर सराय क्षेत्र में ईद उल अजहा पर अलग-अलग जगहों पर कुर्बानी के लिए लाए गए 250 बकरे खरीदकर जैन समाज के लोगों ने जीवनदान दिया। इन्हें जीव दया संस्थान की बकराशाला में रखवाया गया। साथ ही जैन समाज के लोगों ने बकरों के भरण पोषण के लिए चंदा भी दिया। 

विज्ञापन


देखें ये वीडियो: https://youtube.com/shorts/IsOsXIq90cM?feature=share

अमीनगर सराय कस्बे में जैन समाज के जीव दया संस्थान की बकराशाला वर्ष 2016 में संचालित कराई गई थी, जहां बकरों को रखा जाता है। बकराशाला में बकरों के चारा व दवाईयों की व्यवस्था करा दी जाती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Chandrashekhar Azad: कार सवार हमलावरों ने चंद्रशेखर पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग, गवाही दे रहीं ये तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि ईद उल अजहा पर्व के अवसर पर कुर्बानी के लिए अलग-अलग जगहों पर लाए गए 250 बकरों को जैन समाज के लोगों ने बाजार से अधिक दाम देकर खरीद लिया। ऐसा कर उन्हें जीवनदार दिया गया है।

कस्बे की बकराशाला के प्रधान विनोद जैन, विरेंद्र जैन ने बताया कि हर साल ईद से पहले देशभर में रहने वाले जैन समाज के लोग बकरे खरीदकर जीवनदान देने का काम करते हैं और उन्हें बकराशाला में रखवा दिया जाता है। 

बकराशाला में बकरों का पालन पोषण की व्यवस्था भी समाज के लोग करते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार बकराशाला में पिछले दस दिन में 250 बकरे लाए गए हैं, जिनकी कीमत करीब बीस लाख रुपये से अधिक है। बकराशाला में अब 450 से अधिक बकरे रखवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed