फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandrashekhar Azad: कार सवार हमलावरों ने चंद्रशेखर पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग, गवाही दे रहीं ये तस्वीरें

Thu, 29 Jun 2023 04:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Jun 2023 04:02 PM IST
सार

चंद्रशेखर पर बुधवार शाम को जानलेवा हमला करने के आरोप में सहारनपुर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया हुआ है।

विज्ञापन
Chandrashekhar Azad Latest News: attackers get out of the car and started firing on Chandrashekhar, see pics
अस्पताल में चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला

भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर बुधवार शाम को जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। 



बता दें कि बुधवार शाम चंद्रशेखर देवबंद की गांधी कॉलोनी से लौटते वक्त जानलेवा हमला किया गया था। हमलावरों ने कार से निकलकर चंद्रशेखर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसमें एक गोली उनकी कमर को छूती हुई निकल गई। हमले में गोली लगने से उनकी कार का शीशा भी चकनाचूर हो गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। वहीं घायल अवस्था में चंद्रशेखर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार शाम को उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां वह आईसीयू में भर्ती हैं। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। आगे तस्वीरों में देखें किस इरादे से हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

Chandrashekhar Azad Latest News: attackers get out of the car and started firing on Chandrashekhar, see pics
चंद्रशेखर पर हमला - फोटो : अमर उजाला

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर सहारनपुर की गांधी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता अजय कुमार की माता की तेहरवीं में शामिल होने आए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपनी फॉर्च्यूनर कार से लौट रहे थे। उनके साथ कार में जिला पंचायत सदस्य कारी नौशाद और महक सिंह सहित कई पदाधिकारी भी बैठे थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ।

Chandrashekhar Azad Latest News: attackers get out of the car and started firing on Chandrashekhar, see pics
चंद्रशेखर पर हमला - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि फ्लाईओवर के नीचे यूनियन तिराहे के पास कार सवार बदमाशों ने उनपर चार राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली उनके पेट को दाईं ओर छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। हाईवे पर फायरिंग से अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandrashekhar Azad Latest News: attackers get out of the car and started firing on Chandrashekhar, see pics
चंद्रशेखर पर हमला - फोटो : अमर उजाला
गोलियां चलते ही चंद्रशेखर व उनके समर्थकों में हड़कंप मच गया। वे घायल चंद्रशेखर को अस्पताल लेजाने लगे तो कुछ समर्थकों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद कार में सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Chandrashekhar Azad Latest News: attackers get out of the car and started firing on Chandrashekhar, see pics
चंद्रशेखर पर हमला - फोटो : अमर उजाला
अभी तक जांच में सामने आया कि चंद्रशेखर पर हमला करने वाले दो लोग थे, जबकि तीसरा व्यक्ति कार चला रहा था। बदमाशों की कार का नंबर हरियाणा का था। भीम आर्मी के पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक बौद्ध के मुताबिक स्टेट हाईवे पर जानकारी करने पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में सवार दो लोगों ने चंद्रशेखर पर फायरिंग की, जबकि एक व्यक्ति कार चला रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed