{"_id":"6813a253c3ce9549ab0458d9","slug":"baghpat-amul-plant-will-be-set-up-in-18-acres-worth-rs-600-crores-youth-will-get-employment-2025-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: 600 करोड़ से 18 एकड़ में लगेगा अमूल का प्लांट, युवाओं को मिलेगा रोजगार, जानें डीएम ने क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: 600 करोड़ से 18 एकड़ में लगेगा अमूल का प्लांट, युवाओं को मिलेगा रोजगार, जानें डीएम ने क्या कहा
Fri, 02 May 2025 12:23 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 02 May 2025 12:23 AM IST
सार
डीएम अस्मिता लाल ने इस प्लांट को लेकर समीक्षा बैठक की और सभी अफसरों से कहा कि समन्वय स्थापित कर इस दिशा में बेहतर कार्य करें।
विज्ञापन
अमूल। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कलक्ट्रेट सभागार में अमूल डेयरी प्लांट के निर्माण को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम अस्मिता लाल ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि 600 करोड़ रुपये से 18 एकड़ में प्लांट लगाया जाएगा। जून में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इसके लगने से जिले के युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे किनारे बली गांव के पास अमूल का प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। डीएम अस्मिता लाल ने भूमि व्यवस्था, विद्युत, जल, पर्यावरण, एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समन्वय स्थापित कर अपने विभागों के कार्य को समय से पूरा करें। प्लांट लगाने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा कि प्लांट की स्थापना से जिले के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। अमूल के सीईओ संजय करमचंदानी ने बताया कि प्लांट का निर्माण कार्य जून माह में शुरू किया जाएगा और सितंबर 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। इस दौरान एडीएम पंकज वर्मा, एडीएम सुभाष सिंह, एसडीएम अविनाश त्रिपाठी, प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव कुमार मौजूद रहे।
गो आश्रय स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण
खट्टा प्रहलादपुर गांव के गो आश्रय स्थल का डीएम अस्मिता लाल ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जो गोवंश कमजोर हैं, उनके स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। गोवंश को हरा चारा दिया जाए और गर्मी में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। 24 घंटे केंद्र में कर्मचारी रहने चाहिए और यदि किसी ने लापरवाही बरती तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीएम अविनाश त्रिपाठी, सीवीओ डॉ. अरविंद कुमार त्रिपाठी, डीपीआरओ अरुण अत्री आदि मौजूद रहे।