फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat also jumped in hijab controversy, demanding permission in school

हिजाब के विवाद में बागपत भी कूदा, स्कूल में अनुमति देने की मांग

Wed, 16 Feb 2022 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
Baghpat also jumped in hijab controversy, demanding permission in school
हिजाब की अनुमति की मांग को लेकर बागपत कलेक्ट्रेट प्रभारी पूजा चौधरी को ज्ञापन देते अखिल भारतीय आ - फोटो : BAGHPAT
अखिल भारतीय आपसी भाईचारा भारतीय समाज ट्रस्ट ने हिजाब की अनुमति को राष्ट्रपति के नाम कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राष्ट्रीय स्तर पर हिजाब को लेकर छिड़े विवाद में बागपत भी कूद गया है। अखिल भारतीय आपसी भाईचारा भारतीय समाज ट्रस्ट के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्कूल में हिजाब को अनुमति देने की मांग उठाई। इसके लिए कलक्ट्रेट प्रभारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया और हर किसी को धर्म का पालन करने का अधिकार बताते हुए हिजाब को अनुमति देने की मांग की गई है।

अखिल भारतीय आपसी भाईचारा भारतीय समाज ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शाह के साथ महबूब, इस्लाम, आबिद, गुलफाम, जावेद, सोहेल खान आदि ने कलक्ट्रेट प्रभारी पूजा चौधरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम एक ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है और यहां के संविधान ने सभी नागरिकों को धर्म की स्वतंत्रता का मौलिक अधिकार दिया है। इससे सभी लोगों को अपने धर्म का पालन करने की पूरी आजादी है। मगर, जिस तरह से हिजाब को स्कूल में बैन किया गया है, वह पूरी तरह से गलत है। धार्मिक ग्रंथों के अंदर भी हिजाब को अनिवार्य माना गया है। इस तरह हिजाब पर रोक लगाकर भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए हिजाब पहनकर स्कूल जाने की अनुमति दी जाएं और इस पर रोक लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed