BAGHPAT: हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद गढ़ गंगा में नहाकर आया था मुख्य आरोपी, गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में हिस्ट्रीशीटर की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया कि रमाला थाने के हिस्ट्रीशीटर जितेन्द्र सूप की हत्या करने के बाद आरोपी दोस्त गढ़ गंगा मेले में चला गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के रमाला थाने के हिस्ट्रीशीटर जितेन्द्र सूप की हत्या करने के बाद आरोपी दोस्त गढ़ गंगा मेले में चला गया। जहां गंगा नहाने के बाद वापस आया तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तंमचा और बाइक बरामद की गई।
सुप गांव के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र का शव की बृहस्पतिवार की सुबह चचेरे भाई के घेर में पड़ा मिला था। जिसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। जितेन्द्र के पिता इन्द्रपाल ने गांव के ही अंकुर व दोघट के नरेंद्र ओर एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
यह भी पढ़ें:Baghpat: मकान का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल
पुलिस ने आरोपी अंकुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अंकुर ने बताया कि जितेन्द्र उसका साथी था और बुधवार की रात वह जितेंद्र के साथ शराब पी रहा था। तभी हिस्ट्रीशीटर जितेन्द्र सूप उसकी मां और बहन के चरित्र के बारे मे उल्टी सीधी बाते करने लगा।
उसने कहा कि मेरी मां की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन वह नही माना। जिसको लेकर मारपीट हो गई। उसने बाइक के बैग से तमंचा निकालकर हिस्ट्रीशीटर जितेन्द्र के सिर मे गोली मारकर फरार हो गया। एसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
आरोपी अंकुर हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र सूप की हत्या करने के बाद गढ गंगा चला गया ओर वहां गंगा मे नहाकर आया था।