{"_id":"6914702798ad7b87ed04dd68","slug":"baghpat-a-young-man-who-had-come-to-bury-his-mother-was-beaten-to-death-outside-the-cemetery-2025-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: भाभी से हुआ प्यार तो चचेरे भाई ने सरेआम काट डाला, सहारनपुर से आया था मां को दफनाने, घेरकर मार दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: भाभी से हुआ प्यार तो चचेरे भाई ने सरेआम काट डाला, सहारनपुर से आया था मां को दफनाने, घेरकर मार दिया
Wed, 12 Nov 2025 05:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 12 Nov 2025 05:01 PM IST
सार
Murder in love affair: यमुना मार्ग निवासी नफीस का छह साल पहले अपने चचेरे भाई शौकीन की पत्नी से प्रेम प्रसंग हो गया था। वह उसे लेकर सहारनपुर चला गया था। अब मां का इंतकाल होने पर बागपत आया था। यहां शौकीन और उसके घरवालों ने नफीस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
नफीस की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मां की मौत होने पर सहारनपुर से आए नफीस की यमुना मार्ग की ईंटों से पीट-पीटकर और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। बचाने आए उसके परिवार वालों पर भी हमला किया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के यमुना मार्ग निवासी नफीस (32) का छह साल पहले अपने चचेरे भाई की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग हो गया था। दोनों घर से चले गए थे। पुलिस ने दोनों को तलाश कर न्यायालय में पेश किया। वहां महिला ने नफीस के साथ रहने की बात कही। इसके बाद कोर्ट ने दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोती बिलखती महिलाओं को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
दोनों सहारनपुर में साथ रह रहे है। उधर, महिला के पति शौकीन समेत अन्य लोगों ने नफीस को बागपत आने पर हत्या करने की धमकी दी थी। बुधवार सुबह नफीस की मां मकसूदी का बीमारी से इंतकाल हो गया। परिवार वाले जनाजा लेकर कब्रिस्तान में पहुंचे तो नफीस भी आ गया। दफीना करने के बाद कब्रिस्तान के बाहर शौकीन ने अपने परिवार के युवकों के साथ मिलकर नफीस पर हमला कर दिया। पीटकर नफीस की हत्या कर दी। उसके सिर पर ईंटें भी मारी गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। नफीस के परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने के बाद नामजदगी की जाएगी और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।