{"_id":"69b3fd168ecbe6fb4e0035c7","slug":"baghpat-a-young-man-was-sleeping-with-his-hand-hanging-on-the-cot-a-snake-bit-his-finger-2026-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: चारपाई पर हाथ लटकाकर सो रहा था युवक, सांप ने अंगुली में डसा, एंटी वैनम के 10 इंजेक्शन लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: चारपाई पर हाथ लटकाकर सो रहा था युवक, सांप ने अंगुली में डसा, एंटी वैनम के 10 इंजेक्शन लगे
Fri, 13 Mar 2026 05:33 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 13 Mar 2026 05:33 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर निवासी अकबर परिवार के साथ बागपत के एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। देर रात उसे एक सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर अकबर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन
सांप
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरूरपुरकलां गांव के जंगल में ईंट भट्ठे पर बृहस्पतिवार रात चारपाई पर सो रहे मजदूर अकबर के हाथ की अंगुली में सांप ने डस लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने जिला अस्पताल में उपचार कराया, जहां चिकित्सकों ने एंटी स्नैक वेनम के 10 इंजेक्शन लगाकर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जिले के लुसाना गांव निवासी अकबर ने बताया कि अपने परिवार के साथ बागपत के सरूरपुरकलां गांव के जंगल में स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार रात मजदूरी करने के बाद झुग्गी के बाहर चारपाई पर सो गया था और उसका एक हाथ चारपाई से नीचे लटक रहा था।
विज्ञापन
देर रात एक सांप वहां आया और चारपाई से नीचे लटक रहे हाथ की अंगुली में डस लिया। सांप के डसने पर वह नींद से जाग गया और हाथ झटक दिया। इससे सांप भी ईंट भट्ठे पर कहीं चला गया। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर आए। वहां पर चिकित्सकों ने एंटी स्नैक वेनम के इंजेक्शन लगाए। चिकित्सक शादाब का कहना है कि अकबर को एंटी स्नैक वेनम के 10 इंजेक्शन लगाए गए। उनकी हालत में सुधार है, अब उन्हें निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन