फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: A young man was raping a six year old girl, a group of monkeys came and then...

Baghpat: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था हैवान, खी-खी करता बंदरों का झुंड आया और फिर...

Fri, 20 Sep 2024 09:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 20 Sep 2024 09:26 PM IST
सार

छह साल की बच्ची को दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और सुनसान जगह ले जाकर गलत काम करने लगा। इसी बीच बंदरों के झुंड ने आकर बच्ची को बचा लिया। 

विज्ञापन
Baghpat: A young man was raping a six year old girl, a group of monkeys came and then...
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में वर्ग विशेष के युवक ने छह साल की बच्ची से मोबाइल टावर के लिए बनी बाउंड्री के अंदर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। अचानक बंदरों का झुंड आने पर आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। रोती हुई घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन

 

गांव के एक व्यक्ति ने सिंघावली अहीर थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी छह साल की बेटी गांव के ही निजी स्कूल में यूकेजी की छात्रा है। वह बृहस्पतिवार को घर के बाहर खेल रही थी। तभी वर्ग विशेष का एक युवक आया और उसकी बेटी को दूधिया से दूध के रुपये दिलाने की बात कहकर बहला फुसलाकर ले गया। वहां गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी कैद हो गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बच्ची को टावर लगाने के लिए बनी बाउंड्री के अंदर ले गया। वहां उसने बच्ची के कपड़े फाड़े और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। तभी बंदरों का झुंड टावर में आ गया। बंदर वहां आपस में लड़ने लगे और खी-खी की आवाज निकालने लगे। यह देखकर आरोपी डर गया और बच्ची को छोड़कर वहां से भाग गया।
बताया जा रहा है कि वह किसी दूसरे गांव का वर्ग विशेष का युवक है, जिसकी पहचान कराई जा रही है। इस मामले में सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन

परिजन बोले, बंदरों ने बचा ली बेटी
बच्ची के परिजनों ने बताया कि टावर में अगर बंदर नहीं आते तो अप्रिय घटना हो जाती। उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के साथ उसकी हत्या भी हो सकती थी। बच्ची के लापता होने पर उन्होंने आसपास के घरों में तलाश भी किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। करीब एक घंटे बाद बच्ची घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed