वोट न देने पर किया लहूलुहान: फावड़े व हथियारों से हमला, घायल होकर जमीन पर गिरा व्यक्ति, मरा समझ भागे आरोपी
Baghpat News : चुनाव की रंजिश में एक व्यक्ति पर फावड़े व धारदार हथियारों से हमला किया गया। हमले में व्यक्ति लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी उसे मरा समझ कर भाग गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में बड़ौत के बड़ौली गांव में ग्राम प्रधान के उपचुनाव में वोट न देने पर हारे प्रत्याशी के भाई ने एक व्यक्ति पर फावड़े व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें व्यक्ति लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया। उसे मरा समझ हमलावर भाग निकले। बाद में परिजन व अन्य ग्रामीण घायल को लेकर कोतवाली में पहुंची। परिजनों ने पुलिस और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
घायल शिवकुमार पुत्र ब्रहम सिंह बड़ौली गांव का रहने वाला है। वह बृहस्पतिवार की देर शाम बड़ौली गांव से बड़ौत किसी काम से पैदल आ रहा था, तभी बड़ौली गांव के ही कुछ लोग कार में सवार होकर वहां पर पहुंचे। आरोप है कि पहले तो उन्होंने शिवकुमार को कार की टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया, लेकिन विफल होने पर उन्होंने लोहे की रॉड व फावड़े से शिवकुमार पर हमला कर दिया। जिससे शिवकुमार लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया।
इसके बाद आरोपी शिवकुमार को मरा समझाकर वहां से भाग निकले। सूचना पर घायल के परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को लेकर कोतवाली पहुंचे। घायल ने तहरीर देते हुए बताया कि उपचुनाव में एक प्रत्याशी का भाई छह सिंतबर को घर पर वोट मांगने आया था, लेकिन हमने मना कर दिया था। बाद में प्रत्याशी चुनाव हार गया। इसी रंजिश को लेकर उन्होंने हमला किया।
यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी: आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल
तहरीर प्राप्त हुई है, जिसमें उपचुनाव में हारे प्रत्याशी के भाई पर हमला करने की बात कहीं गई है। घायल को सीएचसी में भर्ती करा दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। - सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत
यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम