फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: A old man has died and two policemen injured in road accident on Delhi Saharanpur National Highway

Baghpat: हाईवे पर दर्दनाक हादसा, चंद मिनटों में उजड़ गई दुनिया, मौके पर ही टूट गईं बुजुर्ग की सांसें

Fri, 23 Jun 2023 12:45 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Jun 2023 12:45 PM IST
सार

Baghpat News : दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही सांसें टूट गईं। वहीं, मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Baghpat: A old man has died and two policemen injured in road accident on Delhi Saharanpur National Highway
बागपत में दर्दनाक हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा
बताया गया कि दोघट थाने से पुलिस लाइन में परेड में शामिल होने आ रहे पुलिसकर्मियों की बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया गया कि बुजुर्ग व्यक्ति गौरीपुर गांव में नेशनल हाईवे पार कर रहा था। पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यौन शोषण का मामला: जेल भेजने पर आरोपी के पक्ष में उतरे अधिवक्ता, बोले-गलत फंसाया, पक्ष में की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरीपुर जवाहर नगर गांव में रहने वाला चरने (65) शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे घेर से दूध लेकर घर वापस लौट रहा था। बताया कि जैसे ही बुजुर्ग दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पार करने लगा तो बड़ौत की तरफ से आ रहे पुलिसकर्मियों की बाइक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोघट थाने में तैनात पुलिसकर्मी अनुज और गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें: UP: दारुल उलूम ने बदला रुख, सफाई में दिया ये जवाब, पहले दिए थे आदेश- इंग्लिश पढ़ेंगे छात्र तो होगा निष्कासन

वहीं, लोगों ने घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घायल पुलिसकर्मियों का मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed