{"_id":"69a546f3b2ae28583d022205","slug":"baghpat-a-massive-fire-broke-out-in-a-volvo-bus-going-from-muzaffarnagar-to-haryana-passengers-jumped-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: धू-धू कर जली वॉल्वो बस, उतरकर भागे यात्री, बोले- पुलिस को कॉल करो, वीडियो बनाने से के होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: धू-धू कर जली वॉल्वो बस, उतरकर भागे यात्री, बोले- पुलिस को कॉल करो, वीडियो बनाने से के होगा
Mon, 02 Mar 2026 01:45 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:45 PM IST
सार
वॉल्वो बस कुंडली स्थित फैक्ट्री में कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। बड़ौत में बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। वह धू-धूकर जल उठी। गमीमत रही कि यात्री सकुशल उतर गए थे।
विज्ञापन
बस में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर से हरियाणा के कुंडली स्थित फैक्ट्री में कर्मचारियों को लेकर जा रही वॉल्वो बस में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी पांचों यात्री सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। यह घटना बावली गांव के पास हुई, जिससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, यह वॉल्वो बस मुजफ्फरनगर से हरियाणा के कुंडली में स्थित एक फैक्ट्री के लिए कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। बावली गांव के पास पहुंचते ही बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलना शुरू हुआ। बस में सवार यात्रियों ने जब धुंआ देखा तो वे तुरंत सतर्क हो गए। आग की लपटें निकलने से पहले ही यात्रियों ने आनन-फानन में बस से उतरकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में बस आग की चपेट में आ गई और धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग का कारण और बचाव कार्य
शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बस से धुआं निकलते देख यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस बुरी तरह जल चुकी थी।
शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बस से धुआं निकलते देख यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस बुरी तरह जल चुकी थी।
इस घटना में पप्पू, प्रमोद, सहेन्दर और राजबहादुर सहित कुल पांच कर्मचारी बस में सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है। यात्रियों ने समय रहते बस से उतरकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़े हादसे को टाल दिया गया। वहीं लोग वीडियो बस में आग लगने का वीडियो बनाने लगे, तो बस के यात्री उनसे बोली के पुलिस को कॉल करो, पुलिस फायर ब्रिगेड को बुलाएगी, वीडियो बनाने से के (क्या) होगा।