फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: 25 year old brick plant owner slept after keeping a burning fireplace in the car, death

Baghpat: कार में सुलगते कोयले से भरा तसला रखकर सो गया 25 साल का ईंट प्लांट मालिक, सुबह शीशा तोड़कर निकाला शव

Thu, 15 Jan 2026 07:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 15 Jan 2026 07:29 PM IST
सार

बागपत के निवाड़ा गांव निवासी शाहरुख बुधवार रात सोनीपत के बहालगढ़ में अपने प्लांट पर चला गया था। रात में वह कार में सुलगते कोयले से भरा तसला रखकर गाने चलाकर सो गया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Baghpat: 25 year old brick plant owner slept after keeping a burning fireplace in the car, death
शाहरुख की फाइल फोटो और कार की पिछली सीट पर रखा तसला, जिसमें कोयले जलाकर रखे थे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के बहालगढ़ स्थित प्लांट में बुधवार रात सुलगते हुए कोयले से भरा तसला कार में रखकर सोए ईंट प्लांट मालिक शाहरुख (25) निवासी निवाड़ा की दम घुटने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह वह कार में मृत पड़ा मिला। वहां काम करने वाले मजदूरों ने वीडियो बनाते हुए कार का शीशा तोड़ा और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

 

Baghpat: 25 year old brick plant owner slept after keeping a burning fireplace in the car, death
कार का शीशा तोड़कर निकाला शव। - फोटो : अमर उजाला
निवाड़ा गांव निवासी शाहरुख का सोनीपत जिले के बहालगढ़ में इंटरलॉकिंग ईंट बनाने का प्लांट है। प्रधान हसरत ने बताया कि बुधवार शाम शाहरुख बहालगढ़ स्थित प्लांट पर गया था। रात करीब 11 बजे शाहरुख ने सुलगते हुए कोयले से भरा तसला कार के अंदर सीट पर रखा और शीशे बंद कर लिए। गाने चलाकर कार के अंदर ही सो गया। सुबह करीब सात बजे प्लांट पर काम करने वाले मजदूर नींद से जागे और उन्होंने शाहरुख को आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

खिड़की खोलने का प्रयास किया तो कार भी अंदर से लॉक मिली। कार हिलाने के बाद भी शाहरुख में कोई हलचल नहीं होने पर मजदूरों ने मोबाइल से वीडियो बनाते हुए कार का शीशा तोड़ा तो शाहरुख मृत अवस्था में पड़ा था। मजदूरों ने परिजनों को वीडियो भेजकर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद सोनीपत पुलिस को घटना की जानकारी दिए बिना ही परिवार वाले शव गांव ले आए और उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
 
विज्ञापन

शीशा टूटते ही कार से बाहर आई गानों की आवाज
शाहरुख की कार का शीशा तोड़ने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया कि कार का शीशा टूटने के बाद ही पता चला कि अंदर गाने भी बज रहे थे, उससे पहले बाहर गानों की आवाज भी नहीं आ रही थी। शाहरुख पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।

बंद जगहों पर अंगीठी न जलाएं : डॉ. विभाष
डिप्टी सीएमओ डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि बंद जगहों पर आग या कोयले जलाकर सोना, अंगीठी, हीटर आदि का प्रयोग जानलेवा साबित हो रहा है, जो ठीक नहीं है। सर्दी के मौसम में दम घुटने से मौत के मामले आते हैं। इसका कारण यह है कि अंगीठी व हीटर आदि से कार्बन मोनोऑक्साइड निकलती है, जो जहरीली होती है। इंसान की सोते हुए ही दम घुटने से मौत हो जाती है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। सोने से पहले अंगीठी या हीटर को बंद करना चाहिए।

ये भी देखें...
छात्र की हत्या: कक्षा नौ का छात्र, उम्र 14 साल..., पड़ोस की किशोरी ने फोन कर बुलाया; फिर आई मयंक की खबर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed