{"_id":"63331827354179071529f695","slug":"baghpat-13-leaders-including-former-rld-mla-veerpal-rathi-surrendered-in-court-and-got-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रालोद के पूर्व विधायक समेत 13 नेताओं का कोर्ट में सरेंडर, मिली जमानत, ये था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रालोद के पूर्व विधायक समेत 13 नेताओं का कोर्ट में सरेंडर, मिली जमानत, ये था मामला
Tue, 27 Sep 2022 09:06 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 27 Sep 2022 09:06 PM IST
सार
रालोद के पूर्व विधायक समेत 13 नेताओं को कोर्ट से जमानत मिल गई है। इन सभी नेताओं ने मंगलवार को अदालत में सरेंडर किया।
विज्ञापन
अदालत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में छपरौली से रालोद के विधायक रहे वीरपाल राठी समेत 13 नेताओं ने अदालत में सरेंडर किया। इन सभी के लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान मारपीट के एक मामले में अदालत में पेश नहीं होने पर गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। इन सभी को सरेंडर करने के बाद अदालत से जमानत मिल गई।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 के दौरान बड़ौत के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में 26 मार्च की शाम को एक चैनल की डिबेट में झगड़ा हो गया था। जिसमें भाजपा के तत्कालीन युवा जिलाध्यक्ष अनिल तोमर ने लोगों को उकसाने को लेकर रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी निवासी बड़ौत के अलावा विश्वास चौधरी, मनीष गुप्ता, गौरव, सभासद इरफान मलिक निवासी कस्बा बड़ौत, आदित्य प्रधान निवासी जिवाना, विकास प्रधान निवासी बाछौड़, अभिलाष निवासी बावली, अक्षय मलिक निवासी चांदनहेड़ी, राहुल तोमर उर्फ कर्नल, देवेंद्र निवासी जौनमाना, अरुण उर्फ बोबी निवासी बावली, मुनेश निवासी बरवाला और 50 अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें Ankita Bhandari Murder: होश उड़ा देंगे पुलकित के बड़े राज, महिला की जुबानी, पूर्व मंत्री के बेटे की पूरी कहानी
विज्ञापन
अधिवक्ता जयवीर सिंह तोमर ने बताया कि इन सभी की जमानत हो चुकी थी। लेकिन तारीख पर अदालत में नहीं जाने के कारण सीजेएम की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। जिसमें सभी ने अदालत में सरेंडर किया और उसके बाद उनको जमानत दी गई। वहीं इस मामले में इन पर आरोप भी तय हो गए हैं और अब इस मामले में सुनवाई होगी।
यह भी पढ़ें: रिहायशी इलाके में संकट: पानी के लिए तरस गए मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जानें पूरा मामला