फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghapat: Sanitation workers got angry due to non-payment of honorarium

Baghapat: मानदेय नहीं मिलने से सफाई कर्मियों का फूटा गुस्सा, जमकर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

Sat, 04 Mar 2023 11:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Mar 2023 11:45 AM IST
सार

बागपत के बडौत-कोताना मार्ग पर गंदगी के ढेर डालकर सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। इस दौरान सफाई इंस्पेक्टर व कर्मचारियों में तीखी नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख सूचना पहुंची पुलिस ने सफाई कर्मियों को समझाबुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
Baghapat: Sanitation workers got angry due to non-payment of honorarium
सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में पिछले चार माह से मानदेय न मिलने के विरोध में शनिवार को सफाई कर्मचारियों ने पहले नगर पालिका परिषद में पहुंचकर हंगामा किया। यहां पर अधिकारियों द्वारा आश्वासन न मिलने पर काफी संख्या में कर्मचारी जेबीसी मशीन व कूड़े के ढेर से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर बड़ौत-कोताना मार्ग पहुंचे और गंदगी डालकर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। इस दौरान सफाईकर्मियों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। 

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार चार माह से मानदेय नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मियों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। सफाई कर्मचारियों ने सड़क मार्ग पर कूड़ा डालकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों के हंगामे की सूचना पर पहुंचे सफाई इंस्पेक्टर व कर्मचारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख मौके पर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन कर्मचारी नहीं माने। बाद में ईओ व निवर्तमान चेयरमैन मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत किया और 24 घंटे के अंदर मानदेय देने की बात कही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: सिद्धार्थनगर जेल से हाजी याकूब का बेटा फिरोज कुरैशी रिहा, कंकरखेड़ा में वृद्ध की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मियों का कहना था कि होली के त्यौहार पर भी उन्हें वेतन नहीं मिला है तो वह काम पर क्यों जाएं। पिछले चार माह से मानदेय के नाम पर उन्हें एक फूटी कौड़ी तक नहीं दी गई, जिस कारण परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। यहां तक की स्कूलों में बच्चों की फीस भी जमा नहीं हो पा रही, जबकि नगर पालिका के अधिकारी कागजों में फर्जी सफाई कर्मचारी दिखाकर उनका मानदेय डकार रहे हैं। जांच में असल में काम करने वाले सफाई कर्मियों का भी मानदेय रोक दिया गया है। बाद में ईओ अनुज कुमार कौशिक व निर्वतमान अध्यक्ष अमित राणा के समझाने बुझाने व शीघ्र वेतन भुगतान के आश्वासन पर सफाई कर्मी काम पर लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed