फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bad flour was being sold to customers, destroyed 13 quintals

ग्राहकों को बेचा जा रहा था खराब आटा, 13 क्विंटल कराया नष्ट

Wed, 11 Nov 2020 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bad flour was being sold to customers, destroyed 13 quintals
खाद्य सुरक्षा विभाग ने पांडव नगर में परचून पर पकड़ा खराब आटा
विज्ञापन

इसके अलावा कई मिठाई की दुकानों से लिए गए नमूने
बागपत। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को नगर में कई दुकानों पर छापा मारा। पांडव रोड स्थित परचून की दुकान, राष्टवंदना चौक व दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित मिठाइयों की दुकान पर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। परचून की दुकान पर जांच में आटा खराब मिला। इस पर टीम ने 13 क्विंटल आटा नष्ट कराया।

जिला सुरक्षा खाद्य अधिकारी वीके राठी ने बताया कि जिले में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए 11 टीमें लगाई गई है। बुधवार को टीम ने नगर के पांडव रोड, राष्टवंदना चौक, दिल्ली सहारनपुर मार्ग स्थित किराना व मिठाइयों की दुकानों पर छापा मारा। पांडव रोड स्थित एमके ट्रेडर्स पर जांच में खराब आटा मिला। टीम ने दुकान से 13 क्विंटल आटा नष्ट कराया। इसके अलावा राइस ब्रान ऑयल के 11 टीन सील कर दिए। दुकान से आटा, राइस ब्रान ऑयल व सरसों के तेल का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा नगर के वंदना चौक स्थित सुरेश पाल की मिठाई की दुकान से बर्फी, कमल स्वीट्स से बूंदी के लड्डु व दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित भगतजी स्वीट्स से छैना रसगुल्ला का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। बुधवार को छह नमूने जांच के लिए भेजे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed