{"_id":"5f70d27a8ebc3e9bb925906b","slug":"bad-atm-service-became-a-headache-baraut-news-mrt503283075","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल एटीएम सेवा बनी सिर का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल एटीएम सेवा बनी सिर का दर्द
विज्ञापन
बदहाल एटीएम सेवा बनी सिर का दर्द
रविवार के दिन अधिकांश के शटर बंद, कई में लगे नो कैश के नोटिस
बैंक अधिकारियों की अनदेखी से चौपट हो रही एटीएम सुविधा
बड़ौत। जिले में बैंक अधिकारियों की अनदेखी के कारण एटीएम सेवा बदहाल हो गई है। लोगों की सुविधा के लिए लगे एटीएम इन दिनों शटर डालकर कैद कर दिए गए हैं, जो खुले हैं उनमें अधिकांश में नो कैश की तख्ती लटकी है। ऐसे में लोग इक्का-दुक्का एटीएम पर लगी लंबी कतारों में फंसकर परेशान हो रहे हैं। उन्हें संक्रमण का खतरा भी सता रहा है।
कोरोना महामारी के चलते लोग भीड़ में जाने से बच रहे हैं। शनिवार और रविवार को बैंकों में अवकाश रहा ऐसे में लोग कैश की किल्लत से परेशान हो उठे। पैसे निकालने एटीएम पर पहुंचे तो उन्हें मायूस होना पड़ा। क्योंकि अधिकारियों ने अधिकांश एटीएम के शटर बंद करा दिए। क्योंकि इनमें पैसे नहीं थे, जिनके शटर बंद नहीं कराए गए उन पर नो कैश का नोटिस लगा दिया।
सीन नंबर-1
बड़ौत। बिनौली रोड स्थित सिंडिकेट बैंक का एटीएम खुला था, लेकिन नकदी नहीं थी। एटीएम पर आए आकाश, दीपक व सुधीर का कहना था कि किसी काम के लिए पैसे की जरूरत थी, लेकिन नकदी न मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सीन नंबर-2
बड़ौत। इसी रोड पर स्थित ओरियंटल बैंक के एटीएम में भी नकदी नहीं थी। एटीएम से निकलने वाले राजकुमार से पूछा तो बताया कि नगर के एक निजी अस्पताल में बच्चा एडमिट है, पैसो की जरूरत थी लेकिप रुपये नहीं निकाल पाएं।
सीन नंबर-3
बड़ौत। नगर में स्थित यूनियन बैंक का एटीएम रविवार को खाली पड़ा था। ग्राहक यहां पैसों के लिए पहुंच रहे थे। ऐसे में उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।