फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Babu is having fun in the holiday, employees are craving for salary

छुट्टी में बाबू उड़ा रहे मौज, पगार का तरस रहे कर्मचारी

Thu, 09 Jun 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Babu is having fun in the holiday, employees are craving for salary
बीते 20 दिन से डायट में फंसी है डीएलएड की काउंसिलिंग की रकम
विज्ञापन

डीएलएड की कांउसिंलिग हुए बीत चुका एक साल
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। डायट में तैनात बाबू छुट्टी में मौज उड़ा रहे हैं। वहीं, मां अम्बा बालिका डिग्री कॉलेज ग्वालीखेड़ा के कर्मचारी वेतन के लिए तरस रहे हैैं। कॉलेज प्राचार्य ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की। इसमें बताया कि कॉलेज की डीएलएड की काउंसिलिंग हुए एक साल बीत चुका है। इसके बावजूद अभी तक पैसा नहीं मिला, जबकि दो-तीन माह के अंदर कॉलेज को मिल जाना चाहिए। आरोप लगाया कि बीस दिन से धन डायट के खाते में पड़ा है। बार-बार कहने के बावजूद अदायगी नहीं की जा रही है।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में प्रबंधक ब्रजपाल शास्त्री व प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि डीएलएड की काउंसिलिंग कराने पर प्रति छात्र दस हजार रुपये प्रदेश सरकार कॉलेज को देती है। डीएलएड की काउंसिलिंग हुए एक साल बीत चुका है। हालांकि नियमानुसार दो-तीन माह के अंदर कॉलेज को काउंसिलिंग की रकम मिल जानी चाहिए। जिससे कॉलेज में कार्यरत कर्मचारियों को वेतन भुगतान किया जा सके।
विज्ञापन

बताया कि अनुरोध के बावजूद काउंसिलिंग का पैसा सरकार ने डायट के खाते में डाल लिया। 20 दिन से डायट द्वारा काउंसिलिंग का पैसा नहीं दिया जा रहा है। डायट प्राचार्य अनुराधा शर्मा का कहना है कि डायट के सभी बाबू सात दिन की छुट्टी गए हुए हैं, जबकि डायट प्राचार्य को इसकी व्यवस्था बनानी चाहिए थी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द कॉलेज को डीएलएड की कांउसिलिंग का पैसा दिलाए जाने की मांग की। उधर, डायट प्राचार्य डॉ. अनुराधा शर्मा का कहना है कि बाबू छुट्टी पर गए हुए हैं। वे सोमवार तक लौट आएंगे। सोमवार को रकम कॉलेज भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed