{"_id":"5e42fa6d8ebc3ee60059c901","slug":"baba-shahmal-remembered-with-pledge-for-national-service-baraut-news-mrt468320133","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ बाबा शाहमल को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ बाबा शाहमल को याद किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। 1857 की प्रथम जंग-ए-आजादी के महानायक एवं बागपत जनपद में क्रांति की मशाल थामने वाले अमर शहीद बाबा शाहमल का 223वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। वक्ताआें ने बाबा शाहमल के बलिदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र सेवा का संकल्प दिलाया। इस दौरान सम्राट सलकपाल तोमर का 1059वां जन्मदिवस भी मनाया गया।
मंगलवार को बड़ौत नगर पालिका परिषद के गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक यज्ञ के साथ किया गया। इसमें आहुति देकर बाबा शाहमल को श्रद्धांजलि दी। गांधी पार्क में स्थापित बाबा शाहमल सिंह मावी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ संजीव बालियान ने भी माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा और यूपी के बीच बने यमुना सेतु का नाम बाबा शाहमल सेतु पहले से ही है। अब उस पर एक बड़ा गेट भी उन्हीं के नाम से बनवाया जाएगा। विधायक केपी मलिक ने कहा कि बाबा शाहमल सिंह की प्रतिमा केवल बड़ौत तक नहीं बल्कि दिल्ली तक स्थापित कराने का कार्य किया जाएं। बाबा शाहमल का इतिहास किताबों में बच्चों को पढ़ाया जाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल ने कहा कि जो समाज अपना इतिहास भूल जाते है, उनका विकास रुक जाता है। 1857 कि क्रांति के क्रांतिकारियों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। इस दौरान मांग उठाई गई कि राष्ट्रपति भवन में बाबा शाहमल सिंह की प्रतिमा स्थापित कराई जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह व संचालन डॉ रवि शास्त्ी ने किया।
क्रांतिकारियों के वंशजों को किया गया सम्मानित
बड़ौत। कार्यक्रम में बाबा शाहमल सिंह के प्रपौत्र चौधरी यशपाल सिंह को कैबिनेट मंत्री डॉ संजीव बालियान ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वयोवृद्ध निशानेबाज दादी चंद्रो तोमर को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इनके अलावा 1857 की क्रांति में अपना बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों के वंशजों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर पालिका चेयरमैन डॉ अमित राणा, थांबा चौधरी यशपाल सिंह, चौधरी जयपाल सिंह, श्याम सिंह, ब्रजपाल, डॉ महक सिंह, ओमवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, यामीन चौधरी, हाजी जमीरुद्दीन, हाजी अता मोहम्मद, संजय खोखर, नीरज शर्मा, सतपाल, धूम सिंह चेयरमैन, धर्मेंद्र तोमर, इकबाल कवि, डॉ इरफान मलिक, विनोद तोमर, डॉ राजपाल सिंह, रामकृष्ण, राजेंद्र सिंह, हरिकृष्ण, कर्मवीर सिंह, डॉ मनोज विश्नोई, राजू तोमर सिरसली, सचिन जैन, चंद्रवीर तोमर, रविंद्र राठी, उपेंद्र प्रधान, बलजोर सिंह, राकेश जैन, चेयरमैन संजीव खोखर, कपिल आर्य, रामफल प्रधान, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रपति का कार्यक्रम हुआ रद्द
डॉ आत्माराम तोमर ने बताया कि इस कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति को आना था। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई थी। जिले के अफसरों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण भी किया था। मगर, नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को देखते हुए कार्यक्रम को अनुमति प्रदान नहीं की गई।