फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ayushman cards will be made at all centres from today

Baghpat News: आज से सभी केंद्रों पर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड

Thu, 27 Nov 2025 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ayushman cards will be made at all centres from today
- जिले में एक लाख 70 हजार लोगों के नहीं बने है आयुष्मान कार्ड, 25 दिसंबर तक चलेगा अभियान
विज्ञापन

- स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएचसी, पीएचसी व उप स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे परिवार जो अब तक आयुष्मान भारत योजना से वंचित रह गए है उनके लिए खुशखबरी है। अब जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर छूटे हुए पात्र परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा और यह 25 दिसंबर तक केंद्रों पर अभियान चलाकर बनाए जाएंगे।
जिले में अभी तक सात हजार परिवार सहित एक लाख 70 हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकें। इससे लोगों को पांच लाख रुपये तक का उपचार की सुविधा नहीं मिल पा रही है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गरीब और कमजोर वर्गों के लिए संचालित की जा रही है, जिसके तहत प्रत्येक पात्र परिवार को सालाना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कई परिवारों के आयुष्मान कार्ड इसलिए नहीं बन सके, क्योंकि आधार नंबर या राशन कार्ड में नाम का मिलान नहीं हो पा रहा है। अब ऐसे लोगों को चिह्नित कर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बृहस्पतिवार से अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 25 दिसंबर तक चालू रहेगा। सीएमओ डॉ. तीरथलाल ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे और इसके लिए लोगों को भी जागरूक किया जाएगा, ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed