{"_id":"67f574017f58da72a00d60d7","slug":"ayush-hospital-is-getting-breath-from-homeopathic-medicines-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-129428-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: होम्योपैथिक की दवाओं से मिल रहीं आयुष अस्पताल को सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: होम्योपैथिक की दवाओं से मिल रहीं आयुष अस्पताल को सांसें
विज्ञापन
उधार की दवाईयों के सहारे चल रहा आयुष अस्पताल की खबर से संबंधित फोटो। सांकरौद गांव स्थित आयुष
बागपत। यहां उधार की दवाइयों के सहारे ही आयुष अस्पताल चल रहा है। डेढ़ साल से सांकरौद का अस्पताल आयुर्वेदिक दवाइयों का इंतजार कर रहा है। दवाई नहीं आने के बाद चिकित्सक होम्योपैथिक की दवाई मरीजों को देकर उपचार कर रहे हैं। अस्पताल में छह चिकित्सक सहित 20 से अधिक स्टाफ की तैनाती है।
सांकरौद गांव में दिल्ली के एम्स आयुर्वेदिक की तर्ज पर 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय का निर्माण किया गया था। अस्पताल का निर्माण आयुर्वेद को बढ़ावा देना था, ताकि मरीजों का आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया जा सके। डेढ़ साल पहले अस्पताल का उद्घाटन किया गया था और यहां स्टाफ भी तैनात कर दिया था। यहां छह चिकित्सक सहित 20 से अधिक स्टाफ की तैनाती हो चुकी है।
स्टाफ तो तैनात कर दिया था, लेकिन अस्पताल में डेढ़ साल से दवाई तक नहीं पहुंची और मरीजों को बिना दवाई के ही लौटना पड़ रहा है। चिकित्सक भी कई बार दवाई की आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिख चुके हैं। मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। डेढ़ साल से चिकित्सक भी दवाई का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
- आयुर्वेदिक के मरीजों को होम्योपैथिक दवाई
सांकरौद के आयुष अस्पताल में चिकित्सक आयुर्वेदिक दवाई नहीं होने के कारण आयुर्वेदिक के मरीजों को होम्योपैथिक दवाई से उपचार किया जा रहा है। होम्योपैथिक दवाई जिला अस्पताल से आयुष अस्पताल में पहुंची थी। इसके अलावा जिले कई आयुर्वेदिक अस्पताल से भी दवाई भेजी जाती है, लेकिन वह खत्म हो जाती है। वहां आयुर्वेदिक दवाई लेने आने वाले मरीजों को होम्योपैथिक दवाई देकर भेजा जा रहा है।
- पानी की भी नहीं व्यवस्था
आयुष अस्पताल में उपचार कराने के लिए आने वाले मरीजों के लिए पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है। चिकित्सकों को भी पानी तक नहीं मिल पा रहा है। चिकित्सक भी बाहर से पानी लेकर आते हैं। ऐसे में मरीजों के साथ चिकित्सक भी परेशान हैं।
- ये चिकित्सक हैं तैनात
सांकरौद गांव के आयुष अस्पताल के प्रभारी डाॅ. विवेक वर्मा, डाॅ. विकास कुमार, डाॅ. शुभम कौशिक, डाॅ. संदीप कुमार, डाॅ. काजल नरूला, डाॅ. स्वप्निल दीक्षित सहित फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वॉय की तैनाती है।
- वर्जन
- आयुष अस्पताल में आयुर्वेद की दवाई उपलब्ध नहीं है। दवाई नहीं होने के कारण मरीजों को होम्योपैथिक की दवाई दी जा रही है। अस्पताल में अभी तक पीने के पानी की भी सुविधा नहीं है। दवाई की आपूर्ति के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। - डाॅ. विवेक वर्मा, प्रभारी चिकित्सक आयुर्वेदिक अस्पताल सांकरौद