फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ayurvedic hospital started in Aminagar Sarai, doctor appointed

Baghpat News: अमीनगर सराय में शुरू हुआ आयुर्वेदिक अस्पताल, चिकित्सक नियुक्त

Sat, 06 Jul 2024 05:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 06 Jul 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic hospital started in Aminagar Sarai, doctor appointed
अमीनगर सराय। कस्बा अमीनगर सराय में आयुर्वेदिक अस्पताल शुरू हो गया है। विभाग की ओर से चिकित्सक और स्टॉफ नियुक्त कर दिया है। अस्पताल शुरू होने से कस्बे के अलावा दस से अधिक गांव के लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

कस्बा अमीनगर सराय में आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से 24 लाख रुपये से चार बेड के अस्पताल का निर्माण कराया गया था। अस्पताल के भवन का 30 मार्च 2022 को निर्माण शुरू हुआ था और छह महीने से अस्पताल का भवन तैयार था। भवन तैयार होने पर विभाग की ओर से भवन का सत्यापन कराया गया। अब अस्पताल का संचालन शुरू हो गया है। इससे कस्बे के अलावा आस-पास के लोगों को कस्बे में ही इलाज और भर्ती होने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

---इन गांव के लोगों को होगा फायदा
अस्पताल शुरू होने से कस्बे के अलावा लुहारा, तिलपनी, रामनगर, कैडवा, कमाला, चिरचिटा, मवीकला, सैडभर, सिंघावली अहीर, खिंदौड़ा, हिसावदा, पूठड़ के ग्रामीणों को इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कस्बे में अस्पताल शुरू होने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। अस्पताल शुरू न होने से लोगों को छोटी-छोटी बीमारी के लिए बागपत नहीं जाना पड़ेगा। - मंकित सैनी

-अस्पताल शुरु न होने के कारण लोगों को जांच और इलाज कराने के लिए बागपत जाना पड़ता था, मगर अस्पताल शुरू होने से समस्या का समाधान हो गया है। -अजय सोती
---
वर्जन - कस्बा अमीनगर सराय में आयुर्वेदिक अस्पताल शुरू करा दिया है। अस्पताल शुरू होने से कस्बे के अलावा आस-पास के कई गांव के लोगों को फायदा मिलेगा। - डॉ. मोनिक गुप्ता, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed