फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Awarded to the returning player after winning the gold medal

स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी को सम्मानित किया

Sun, 26 Jan 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Awarded to the returning player after winning the gold medal
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमेें गुवाहाटी में हुई खेलों इंडिया यूथ गेम्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक झटकने वाले खिलाड़ी को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस समारोह का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि संस्था के खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन कर संस्था का नाम जनपद व प्रदेश में रोशन कर रहे हैं। बताया कि 16 से 19 जनवरी तक गुवाहाटी मेें खेलों इंडिया युथ गेम्स चैंपियनशिप का आयोजन किया। इसमें संस्था की शूटिंग एकेडमी के शूटर व कोच श्रवण कुमार ने मिक्स टीम स्पर्धा अंडर-21 में दमदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। श्रवण कुमार को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए सरकार द्वारा एक वर्ष तक स्कालरशिप भी दी जाएगी। संस्था सचिव डॉ. मनीष तोमर ने श्रवण कुमार को सम्मानित दिया। इसमें संस्था सचिव डॉ. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, कोच अशोक पंवार, संगीता जैन, अनुराधा शर्मा, सर्वेश तोमर का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed