फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Authority's team seals illegal colonies and shops

प्राधिकरण की टीम ने अवैध कालोनी और दुकानों पर लगाई सील

Wed, 23 Mar 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Authority's team seals illegal colonies and shops
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को अवैध कॉलोनी और दुकानों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। प्राधिकरण सहायक अभियंता अरविंद शर्मा ने बताया कि निवाड़ा रोड पर अवैध कॉलोनी का निर्माण कराया जा रहा था। इसके अलावा दिल्ली रोड पर बिना नक्शा पास कराए छह दुकानों का निर्माण कराया गया था। बुधवार को प्राधिकरण की टीम ने तहसीलदार प्रसुन्न कश्यप व पुलिस बल के साथ अवैध कॉलोनी के लिए बनाए कार्यालय और सभी छह दुकानों को सील कर दिया है। उन्होंने बताया कि निवाड़ा रोड पर निवाडा गांव के उम्मेद राणा बिना अनुमति के कॉलोनी काट रहे थे, इसके लिए उन्होंने कार्यालय भी बनाया हुआ था। इसके अलावा दिल्ली रोड पर पुराना कस्बा निवासी लख्मीचंद ने बिना नक्शा पास कराए दुकानों का निर्माण करा रहे थे। इस मौके पर सहायक अभियंता राकेश कुमार जैन, जेई नीरज कुमार, जेई ऋषि कुमार, जेई निखिल भट्ट और सुपरवाइजर ओमपाल के अलावा तहसीलदार और पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed