फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Auction of enemy property will be held on September 5

Baghpat News: पांच सितंबर को होगी शत्रु संपत्ति की नीलामी

Tue, 03 Sep 2024 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Auction of enemy property will be held on September 5
-तहसील की टीम ने लगाया नीलामी सूचना का बोर्ड
विज्ञापन

फोटो संख्या 7
बड़ौत। कोताना में शत्रु संपत्ति की नीलामी को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को तहसील की टीम ने गांव पहुंचकर नीलामी की सूचना का बोर्ड लगा दिया।
बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के पिता मुशर्रफुद्दीन व माता बेगम जरीन कोताना गांव की रहने वाली थीं। कोताना में ही दोनों का विवाह हुआ था। वर्ष 1943 में वह दिल्ली जाकर रहने लगे थे, जहां पर परवेज मुशर्रफ व उसके भाई डॉ. जावेद मुशर्रफ का जन्म हुआ था। वर्ष 1947 में बंटवारे के समय उनका परिवार पाकिस्तान में जाकर बस गया। दिल्ली के अलावा उनके परिवार की हवेली व खेती की जमीन कोताना में मौजूद है। इसमें परवेज मुशर्रफ की जमीन बेच दी गई तो उनके भाई डाॅ. जावेद मुशर्रफ व परिवार के सदस्यों की दस बीघा से ज्यादा खेती की जमीन बच गई। कोताना की हवेली उनके चचेरे भाई हुमायूं के नाम दर्ज हो गई थी। परवेज मुशर्रफ के भाई डॉ. जावेद मुशर्रफ व परिवार के अन्य सदस्यों की जमीन को पंद्रह साल पहले शत्रु संपत्ति में दर्ज कर दिया गया था।


वर्जन----
कोताना में कुछ शत्रु संपत्ति खादर तो कुछ बांगर के रिकाॅर्ड में दर्ज है। शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय ने बांगर की संपत्ति की नीलामी शुरू कराई है, जो पांच सितंबर तक ऑनलाइन पूरी होगी। इस संपत्ति के लिए करीब 37.5 लाख रुपये कम से कम बोली राशि तय की गई है। इस संपत्ति की नीलामी के बाद रिकाॅर्ड में इसको लेने वालों के नाम दर्ज किए जाएंगे। -अमरचंद वर्मा, एसडीएम बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed