{"_id":"62a2288643fc0620614eb678","slug":"attendance-of-teachers-will-be-done-through-biometric-in-government-schools-baghpat-news-mrt591983164","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय विद्यालयों में बायोमेट्रिक से लगेगी शिक्षकों की हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय विद्यालयों में बायोमेट्रिक से लगेगी शिक्षकों की हाजिरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 विद्यालयों में लगाई जा चुकी बायोमेट्रिक मशीन
शिक्षकों को तीन दिन में कोषागार में अपडेट करने होंगे फिंगर प्रिंट
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शिक्षकों और कर्मचारियों की मनमानी रोकने के लिए राजकीय विद्यालयों में में सत्र शुरू होने पर बायोमेट्रिक से हाजिरी लगेगी। 19 विद्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन लगाई जा चुकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालयों में नियुक्त शिक्षक और कर्मचारियों को वेतन के लिए तीन दिन में कोषागार में अपने फिंगर प्रिंट अपडेट करने के निर्देश दिए है।
19 राजकीय विद्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी लगेगी। इन सभी विद्यालयों में मशीनें लगाई जा चुकी है। शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन का भुगतान भी बायोमेट्रिक के आधार पर ही होगा। शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन के लिए उन्हें कोषागार में अपने फिंगर प्रिंट अपडेट कराने होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को मशीन एक्टिव कराने और तीन दिन में सभी शिक्षकों व कर्मचारियों के फिंटर प्रिंट कोषागार में अपडेट कराने के निर्देश दिए है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सभी शिक्षक व कर्मचारियों को कोषागार में फिंगर प्रिंट अपडेट कराकर कार्यालय में सूचना देने के निर्देश दिए है। निर्देशों का पालन न करने पर संबधित शिक्षक व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।