फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Attempted to kidnap supervisor, saved life by running away

सुपरवाइजर के अपहरण की कोशिश, भाग कर बचाई जान

Wed, 17 Mar 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Attempted to kidnap supervisor, saved life by running away
सोमवार की शाम बाइक से बासौली गांव से नोएडा जा रहा था सुपरवाइजर
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, जांच में जुट गई पुलिस
बड़ौत (बागपत)। छपरौली चुंगी के पास स्कूटी सवार चार बदमाशों ने सोमवार की रात नोएडा स्थित एक कंपनी के सुपरवाइजर के अपहरण की कोशिश की। सुपरवाइजर ने कोतवाली की ओर बाइक दौड़ाकर अपनी जान बचाई। बदमाशों ने कुछ दूरी तक उसका पीछा भी किया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।

बासौली गांव के रहने वाले अमित कुमार नोएडा स्थित एक कंपनी में सुपरवाइजर है। सोमवार की शाम वह बाइक से नोएडा जा रहा था। बड़ौत में छपरौली चुंगी स्थित एक दुकान से वह पानी की बोतल खरीदने के लिए रुका। इसके बाद नोएडा की ओर चला तो कुछ दूरी पर ही दो स्कूटी सवार चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और पिस्टल सटाकर स्कूटी पर बैठाने लगे। इसी दौरान मौका मिलने पर अमित ने बाइक स्टार्ट कर कोतवाली की ओर दौड़ा दी। बदमाश भी पिस्टल निकालकर उनकी बाइक के पीछे दौड़ पड़े। कोतवाली के पास स्थित एक दुकान में घुसकर अमित ने अपनी जान बचाई। मंगलवार की सुबह अमित कोतवाली पहुंचा और तहरीर देते हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। बताया कि यह वारदात रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। कोतवाल अजय कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed