{"_id":"ca8d85a606af2a4d185329ad6b874608","slug":"attempted-murder-of-women-constables-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांस्टेबल की हत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांस्टेबल की हत्या का प्रयास
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 20 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में कोर्ट में गवाही देकर लौट रही महिला कांस्टेबल की हिसावदा गांव के पास फांसी लगाकर और चाकू से हमला कर हत्या का प्रयास किया गया। हालत गंभीर होने पर सीएचसी के चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
आरोप है कि वारदात को उसके ससुरालियों ने अंजाम दिया है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है।
सिंघावली अहीर क्षेत्र के गांव लुहारा के युवक प्रदीप का कहना है कि उसकी बहन संगीता, यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। उसकी तैनाती नोएडा के नोजिल पार्क थाना में है। चार साल पूर्व संगीता की शादी डौलचा गांव के आईटीबीपी के कांस्टेबल संदीप के साथ हुई थी। संगीता का अपने ससुरालियों से विवाद हो गया था।
मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शुक्रवार को उसकी बहन संगीता बागपत कोर्ट में गवाही देकर अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी। जैसे ही संगीता हिसावदा गांव के पास पहुंची, तभी वैगनआर कार में सवार उसके ससुरालियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी फांसी लगाकर और चाकू मारकर हत्या करने का प्रयास किया। सामने से आ रही कार को देखकर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बागपत सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया है। आरोप है कि ससुरालवाले पहले भी केस में समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे चुके है। पुलिस अफसरों ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।