{"_id":"660d3bf3c6f23c2d33096058","slug":"attempt-to-steal-by-breaking-pnb-atm-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-108472-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पीएनबी का एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पीएनबी का एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास
विज्ञापन
फोटो संख्या 2
बड़ौत। नगरपालिका स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़कर कुछ युवकों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बुधवार सुबह कुछ ग्राहक एटीएम से रुपये निकालने आए तो एटीएम टूटा हुआ था। जब सीसीटीवी देखा गया तो एटीएम तोड़ने व चोरी के प्रयास की वारदात का पता चला। बाद में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सीसीटीवी की फुटेज में एक युवक ने मास्क पहना हुआ है। बैंक के मैनेजर नरेश गर्ग ने पुलिस को जानकारी दी। उधर इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा का कहना है कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।